Jio Laptop: Jio ला रहा है मार्किट में नया लैपटॉप, इतनी होगी इसकी कीमत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 311 शब्द|📅 03 Oct 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Jio Laptop: आज के समय में लैपटॉप की ज़रूरत भला किसे नहीं होती। हर किसी को इसकी ज़रूरत होती है लेकिन यह इतने महंगे होते है कि एक आम इंसान इसको खरीद नहीं पता है। लेकिन अब इनके लिए भी एक ख़ुशख़बरी सामने आयी है। अब रिलायंस जियो जल्द ही एक ऐसा लैपटॉप मार्केट में उतारने वाली है जो आम जनता के बजट में होगा। इसकी कीमत 15000 रुपये के करीब होगी और उसमें जियो का 4G सिम भी होगा। इस लैपटॉप का नाम जियो बुक (JioBook) हो सकता है।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

रिपोर्ट्स की मानें तो इस लैपटॉप के लिए जियो ने क्वालकॉम (Qualcomm) और माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) का साथ हाथ मिलाया है। क्वालकॉम इसके लिए चिप सप्लाई करने वाली है, वहीं माइक्रोसॉफ्ट कुछ ऐप्स के लिए सपोर्ट देगी। 42 करोड़ से ज्यादा यूजर्स के साथ जियो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

वो पहले ही सस्ता स्मार्टफोन जियोफोन (JioPhone) मार्केट में उतार चुकी है, जिसे छोटे शहरों में खूब खरीदा गया। इस सफलता को देखते हुए जियो अब लैपटॉप मार्केट में लाना चाहती है जो आम इंसान के बजट में हो होती है। मैनुफैक्चरिंग के लिए कंपनी ने फ्लेक्स (Flex) से हाथ मिलाया है।

फीचर्स

*ARM बेस्ड लैपटॉप होगा जो विंडोज़ 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा
*लैपटॉप में 1366X768 पिक्सल रेजॉल्यूशन वाली एचडी स्क्रीन होगी
*Qualcomm Snapdragon 665 प्रोसेसर इसमें होगा जो Snapdragon X12 4G मॉडेम से लैस होगा
*64GB तक eMMC स्टोरेज और 4GB LPDDR4x रैम
*मिनी HDMI कनेक्टर, डुअल बैंड वाईफाई और ब्लूटूथ सपोर्ट
*लैपटॉप में जियो स्टोर, जियो मीट और जियो पेज जैसे ऐप्स प्री इंस्टाल होंगे।

भारत में 5G के Plans होंगे बेहद सस्ते। PM MODI ने किया लांच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *