डेली संवाद, लुधियाना। Ludhiana News: लुधियाना नगर निगम (Municipal Corporation Ludhiana) के जनरल हाउस की मीटिंग मंगलवार को होगी। इसे लेकर मेयर बलकार सिंह संधू ने पूरी तैयारी की है। इस मीटिंग से पहले ऑल पार्टी बैठक शुरू हो गई है। बैठक में एजेंडा पर चर्चा शुरू हो गई है।
ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश
कल होने वाली हाउस की की बैठक में सफाई सेवकों को पक्का करने के मामले पर पार्षद कई प्वाइंट उठा रहे है। जीएसटी का हिस्सा नहीं मिलने पर सभी का मत है क्यों न इस बारे में मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिला जाए। इसके लिए मेयर के साथ कौंसलरों ने अपनी अलग से रणनीति तैयार की है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई
मेयर बलकार सिंह संधू ने कहा है कि अभी तक महज 100 कराेड़ जीएसटी शेयर मिला है। मेयर का कहना है कि स्थानीय निकाय मंत्री डा. इंदरबीर सिंह निज्जर से 2 बार टाइम मांगा था, लेकिन अभी तक समय नहीं मिल पाया है। इसके साथ ही 6 विधायकाें से पैसे काे लेकर बात की चुकी है। मेयर ने कहा कि बिल्डिंग ब्रांच का बुरा हाल हो चुका है। इसकाे लेकर आज पहली बार डीओ काे लिखा गया है।
भारत में 5G के Plans होंगे बेहद सस्ते। PM MODI ने किया लांच








