Operation Lotus: MLA शीतल अंगुराल पहुंचे विजीलैंस दफ्तर, सबूतों के साथ ऑपरेशन लोट्स का किया भंडाफोड़

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 492 शब्द|📅 03 Oct 2022

डेली संवाद, जालंधर/चंडीगढ़। Operation Lotus: आपरेशन लोटस को लेकर आज जालंधर वेस्ट हलके के विधायक शीतल अंगुराल (Sheetal Angural) चंडीगढ़ में विजीलेंस दफ्तर (Punjab Vigilance) में बयान देने पहुंच गए हैं। इस दौरान विधायक शीतल अंगुराल विजीलैंस के अधिकारियों को अपना बयान दर्ज करवा रहे हैं। विजीलैंस दफ्तर में जाने से पहले विधायक शीतल अंगुराल ने दावा किया है कि उनके पास पर्याप्त सबूत हैं।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

आपको बता दें कि पंजाब में ऑपरेशन लोट्स के तहत आम आदमी पार्टी के विधायकों की खरीद- फरोख्त करने की कोशिश की गई। विधायकों से फोन पर बातचीत का सिलसिला काफी दिनों से चल रहा था। AAP सरकार ने भाजपा की इस साजिश का पर्दाफाश करने की जिम्मेदारी पार्टी ने जालंधर वेस्ट से विधायक शीतल अंगुराल को सौंपी।

शीतल अंगुराल राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को पल-पल की जानकारी देते रहे। कॉलर ने पहले इस योजना को सिरे चढ़ाने के लिए अंगुराल के चंडीगढ़ स्थित विधायक वाला फ्लैट चुना, बाद में सुखना लेक को इसके लिए तय किया गया। यहीं पर शीतल ने बड़ी चालाकी से स्टिंग ऑपरेशन को अंजाम दिया और बातचीत को रिकार्ड कर लिया। अब इसे ही सबूत के तौर पर पेश किया जा रहा है।

सुखना लेक पर रखी गई थी मीटिंग

जालंधर वेस्ट से विधायक को जब लगातार कॉल्स आनी शुरू हुईं तो कई बार पंजाबी बोलने वाला कॉलर थ्री लाइन पर हिंदी भाषी व्यक्ति को भी लेने लगा। इसके बाद आपस में मिलना तय हुआ और स्थान चुना गया चंडीगढ़ की सुखना लेक। पहले चंडीगढ़ में शीतल अंगुराल के विधायक वाले फ्लैट पर बैठक की योजना बनी थी। अंगुराल पूरी तरह से तैयार थे और योजना के मुताबिक उन्होंने कॉलर से मिलकर सौदेबाजी करनी शुरू कर दी।

उन्होंने पूरी सौदेबाजी की मोबाइल पर रिकार्ड कर लिया। जिसमें सौदा करने वाला कहता है कि आप के लिए गिफ्ट भेजा है, 25 सीआर। आप बस तैयारी करो, अगर आप तीन विधायक साथ ले आओगे तो आपको 70 सीआर (करोड़) मिलेगा। दीपावली के बाद हम धमाका करेंगे। तब तक बिल्कुल खामोश रहना है। अगर तीन-चार विधायक आप ले आते हो तो आपको नई सरकार में मंत्री भी बनाया जाएगा और परिवार में चेयरमैनी भी दी जाएगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

हमारी योजना यह है कि हम उतने विधायक फ्लोर टेस्ट में जाने नहीं देंगे, जिससे आप की सरकार बचती हो। सरकार अपने आप गिर जाएगी। हमारे पास दूसरी पार्टी के विधायक भी हैं, मिलकर नई सरकार बन जाएगी। कॉल एक ही फोन नंबर से आती थी। फोन करने वाला पंजाबी बोलता था और बाद में किसी हिंदी भाषी को थ्री लाइन पर साथ लेता था। दोनों ही मिलने आए थे और उनकी फोटो भी आम आदमी पार्टी ने क्लिक करवाई है। इस तरह की कॉल 10 विधायकों को की गई हैं।

भारत में 5G के Plans होंगे बेहद सस्ते। PM MODI ने किया लांच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *