Punjab News: कांग्रेसी सांसद को एक बार फिर मिली जान से मारने की धमकी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 267 शब्द|📅 03 Oct 2022

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: लुधियाना से कांग्रेस के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के नाम पर मिली है। जानकारी के अनुसार रवनीट बिट्टू को विदेश से फोन के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है। इसके अलावा उनके करीबी और सीनियर कांग्रेसी नेता राजीव राजा को भी जान से मारने की धमकी मिली है।

Punjab News: कांग्रेसी सांसद को एक बार फिर मिली जान से मारने की धमकी

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

कहा जा रहा है कि गैंगस्टर भगवानपुरिया के नाम पर धमकी देने वाले ने कहा कि बिट्टू बंदी सिखाें की रिहाई में अड़चन न डालें। अगर ऐसे ही तुम अड़चने डालते रहे तो इसके तुझे भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। सांसद ने डीजीपी गाैरव यादव काे इसकी शिकायत की है। बकि राजीव राजा द्वारा जिले के सी.पी. को अपनी शिकायत दी गई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। बता दें कि रवनीट बिट्टू को पहले भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

इसी के साथ ही अब सांसद रवनीत सिंह बिट्टू की जेड श्रेणी की सुरक्षा बढ़ाकर जेड प्लस कर दिया गया है। अब सांसद बिट्टू की दिल्ली कोठी का सुरक्षा घेरा भी बढ़ाया गया है। लुधियाना कोठी के बाहर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं। बिट्टू काे पहले भी कई बार धमकी मिल चुकी है।

भारत में 5G के Plans होंगे बेहद सस्ते। PM MODI ने किया लांच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *