Punjab Politics: दोनों विधायक अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए यह सब षड्यंत्र रच रहे: Rakesh Rathore

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 341 शब्द|📅 03 Oct 2022

डेली संवाद, जालंधर। Punjab Politics: जालंधर शहर के पूर्व मेयर एवं भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश के उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने आज आम आदमी पार्टी के जालंधर से दोनों विधायकों द्वारा जो केंद्रीय कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर पर जो झूठे आरोप लगाए हैं। उससे यह साबित होता है कि यह दोनों विधायकों को भी आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो की तरह झूठ बोलने की आदत पड़ चुकी है।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो भी सुर्खियों में रहने के लिए दिन प्रतिदिन कोई ना कोई नया झूठ बोलकर अपने आप को लाइमलाइट में रखना बहुत अच्छी तरह जानते हैं और जालंधर के यह दोनों विधायक भी उनकी नकल करते हुए अपने आप को सुर्खियों में रखने के लिए यह सब नाटक और नौटंकी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

राकेश राठौर ने कहा कि इन दोनों विधायकों के साथ ही यह सब क्यों हो रहा है कभी इनको गैंगस्टर की तरफ से धमकियां मिल रही हैं। कभी इनको भाजपा द्वारा खरीदने के ऑफर मिल रहे हैं यह सब इन की नौटंकी का एक हिस्सा मात्र है।

पहले क्यों नहीं अनुराग ठाकुर का नाम लिया

उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले उन्होंने कहा था कि भाजपा इन्हें ऑपरेशन लोटस के तहत खरीदना चाहती है और उन्होंने अपने बयान डी.जी.पी के पास दर्ज करवाए थे। तब उन्होंने हमारे देश के गृहमंत्री अमित शाह का नाम लिया था। उस वक्त अनुराग ठाकुर का नाम क्यों नहीं लिया गया। यह सब भाजपा को बदनाम करने की साजिश है। यह दोनों विधायक अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए यह सब षड्यंत्र रच रहे हैं। ताकि वह अपनी पार्टी और अपनी नाकामियों को छुपा सके। राकेश राठौर ने कहा कि यह दोनों विधायक सरासर झूठ बोल रहे हैं आज यह सब जगजाहिर है कि आम आदमी पार्टी झूठ पर आधारित राजनीतिक पार्टी है।

भारत में 5G के Plans होंगे बेहद सस्ते। PM MODI ने किया लांच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *