Vidhan Sabha Session: पास हुआ विधानसभा में भगवंत मान का विश्वास प्रस्ताव

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 380 शब्द|📅 03 Oct 2022

डेली संवाद, पंजाब। Vidhan Sabha Session: आज पंजाब विधानसभा का तीसरा और आखिरी दिन है। आज भी सदन में काफी हंगामा देखने को मिला लेकिन इसी बीच आज काफी बिल भी पास किए गए है। कांग्रेस ने आज फिर एक बार फिर फौजा सिंह सरारी मामले में हंगामे किया है। कांग्रेस मंत्री सरारी को कैबिनेट से बर्खास्त करने की मांग की। सत्र के पहले दिन से ही कांग्रेस ने इस मामले में सदन में नारेबाजी की। कांग्रेस की नारेबाजी के कारण कई बिल बिना चर्चा के पास हो गए।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

इसी के साथ ही आज कांग्रेस ने आप सरकार को सिद्धू मूसेवाला क़त्ल के आरोपी दीपक टीनू के फरार होने का मुद्दा भी सदन में उठाया। इससे पहले अकाली विधायक डा. सुखविंदर सिंह सुक्खी ध्यानार्षण प्रस्ताव लेकर आए। उन्होंने कहा कि आतंकवाद से ज्यादा लोग कुत्तों के काटने से मरे हैं। उन्होंने गलियों में घूमते कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान चलाने को कहा।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

इसी के साथ ही आज सदन में आज शून्काल हुआ जिसके कारण कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। जबकि विश्वास प्रस्ताव पर बहस चलती रही। बाद में कांग्रेस ने वाकआउट कर दिया। स्पीकर ने कहा कि पहले विश्वास प्रस्ताव पर बहस होगी, बाद में शून्य काल होगा। बाजवा ने सदन में कहा अगर आज की कार्यवाही बाधित होती है तो उसके जिम्मेदार स्पीकर होंगे।

अरविंद केजरीवाल बनेंगे देश के प्रधानमंत्री- अनमोल गगन

इसी के साथ ही मंत्री अनमोल गगन मान ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि जहां भाजपा लोकतांत्रिक ढंग से सरकार नहीं बना सकती। वहां वह दूसरी पार्टियों के विधायकों को खरीद लेती है। साथ ही कहा कि वह दिन भी दूर नहीं जिस दिन अरविंद केजरीवाल देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

प्रस्ताव के समर्थन में 93 विधायक

इसी के साथ आज सदन में विश्वास प्रस्ताव पर बहस हुई। कई पार्टी के विधायकों ने इस प्रस्ताव को पास करने के लिए मना किया और कई विधायक इसके पास होने की तरफ थे। जिसके बाद प्रस्ताव ध्वनिमत से पास हो गया। प्रस्ताव के समर्थन में 93 विधायक रहे।

भारत में 5G के Plans होंगे बेहद सस्ते। PM MODI ने किया लांच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *