डेली संवाद, जालंधर। Operation Lotus: अभी अभी एक खबर सामने आ रही है खबर यह है कि शीतल अंगुराल और रमन अरोड़ा पर मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाया जा रहा है। यह जानकारी जालंधर के वरिष्ठ भाजपा नेता मनोरंजन कालिया ने दी है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन लोटस के नाम पर भाजपा द्वारा आप पार्टी के विधायकों की खरीद का आरोप लगाया गया है जिसके कारण शीतल अंगुराल और रमन अरोड़ा पर मानहानि का केस करवाया जाएगा।
ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इन दोनों विधायकों को अपनी पार्टी में शामिल होने के लिए किसी ने नहीं कहा है और न ही हमें इन जैसे विधायकों की अपनी पार्टी में ज़रूरत है। यह बस भाजपा को बदनाम करने का तरीका है।
आपको बता दे आज दोपहर को पंजाब में आम आदमी पार्टी के दो विधायकों ने BJP के ऑपरेशन लोटस से जुड़े मामले में सोमवार को मोहाली विजिलेंस दफ्तर पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराए। इनमें जालंधर वेस्ट के MLA शीतल अंगुराल और जालंधर सेंट्रल के MLA रमन अरोड़ा शामिल हैं। बयान दर्ज करवाकर मोहाली विजिलेंस दफ्तर से बाहर निकलने के बाद अंगुराल ने दावा किया कि इस खेल में हिमाचल से BJP सांसद और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई
इससे पहले अंगुराल इसी मामले में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का नाम ले चुके हैं। दोनों MLA ने कहा कि पंजाब एवं हरियाणा हाइकोर्ट के दो वकीलों ने उनसे संपर्क किया और BJP में शामिल होने पर 25-25 करोड़ रुपए दिलाने का ऑफर दिया। अंगुराल और अरोड़ा ने उन एडवोकेट के नाम नहीं बताए जिन्होंने उनसे संपर्क किया था। अरोड़ा ने विजिलेंस अफसरों को वह नंबर दे दिया, जिससे उन्हें कॉल आई थी।
भारत में 5G के Plans होंगे बेहद सस्ते। PM MODI ने किया लांच
https://youtu.be/4Niac1hiF04