डेली संवाद, चंडीगढ़। Dussehra News: पंजाब विधान सभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने दशहरे के पवित्र त्योहार के मौके पर लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है और उनको सहनशीलता, सदभावना और आदर्शों की रिवायतों पर पहरा देने का न्योता दिया है।
ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश
स. संधवां ने कहा कि भगवान राम की लंका पर जीत के संदर्भ में मनाया जाता दशहरा हमें अच्छाई और उच्च नैतिक मूल्यों पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि दशहरे का त्योहार बुराई पर नेकी की जीत का प्रतीक है दशहरे से सबंधित घटनाएँ नैतिक मूल्यों के आदर्शों को उत्साहित करने के लिए हमेशा हमें प्रेरित करती रहेंगी।
ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई
स. संधवां ने लोगों को यह त्योहार सांप्रदायिक सदभावना, आपसी मेल-मिलाप और भाईचारे की भावना के साथ मनाने की अपील की है। इसी दौरान पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने भी लोगों को दशहरेे की बधाई दी है और उनके अच्छे जीवन की कामना की है।
UAE में बदल गए वीजा के नियम, भारतीयों के लिए चिंता या अच्छी खबर?
https://youtu.be/bI2ge53YHWw