Jalandhar News: जालंधर के कांग्रेसी नेता व पूर्व पार्षद समेत होटल रेड पेटल के मालिक को नोटिस, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 297 शब्द|📅 04 Oct 2022

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: नगर निगम के कमिश्नर दविंदर सिंह के आदेशों पर आज बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने वर्कशाप चौक के पास बने होटल रैड पैटल और कांग्रेसी नेता व पूर्व पार्षद मोहिंदर सिंह गुल्लू को नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि होटल रैड पैटल और कांग्रेसी नेता गुल्लू की अपनी इमारतों के कागजात निगम दफ्तर में जमा करवाएं।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

जानकारी के मुताबिक एमटीपी नीरज भट्टी के निर्देश पर एटीपी ने होटल रैड पैटल को नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि होटल की इमारत से संबंधित कागजात निगम दफ्तर में जमा करवाया जाए। होटल रैड पैटल की शिकायत चल रही है, जिसमें कहा गया है कि होटल का न तो कोई नक्शा है और न ही इसका कोई सीएलयू करवाया गया है।

इसी तरह कांग्रेसी नेता और पूर्व पार्षद मोहिंदर सिंह गुल्लू को भी बिल्डिंग ब्रांच ने नोटिस भेजा है। नोटिस में कहा गया है कि गुल्लू की इमारत की नक्शा नहीं पास है। नोटिस के जरिए बिल्डिंग ब्रांच ने कहा है कि वे अपनी इमारता का नक्शा निगम दफ्तर में जमा करवाएं। इन दोनों इमारतों की आरटीआई एक्टिविस्ट रविंदरपाल सिंह चड्ढा ने शिकायत की है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

उधर, नोटिस के बाद नगर निगम ने होटल रैड पैटल और कांग्रेसी नेता गुल्लू की इमारत पर कार्रवाई करने की भी तैयारी कर दी है। क्योंकि ये नोटिस तीन दिन का है। इसके बाद ये दोनों इमारतें सील हो सकती है। क्योंकि इनका मसला चंडीगढ़ में लोकपाल दफ्तर में भी चल रहा है।

UAE में बदल गए वीजा के नियम, भारतीयों के लिए चिंता या अच्छी खबर?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *