Ludhiana MC Meeting: नगर निगम की बैठक में जबरदस्त हंगामा, कमिश्नर के देर से पहुंचने पर पार्षदों ने की नारेबाजी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 245 शब्द|📅 04 Oct 2022

डेली संवाद, लुधियाना। Ludhiana MC Meeting: लुधियाना नगर निगम जनरल हाउस की बैठक शुरू हाेते ही आज जबरदस्त हंगामा हुआ। मीटिंग में नगर निगम की कमिश्नर शेना अग्रवाल के देरी से पहुंचने पर पार्षदाें ने जमकर हंगामा किया और सवाल उठाए। पार्षदों ने कहा कि मीटिंग का समय सुबह 11 बजे था। कमिश्नर के हाउस में नहीं पहुंचने पर पार्षदों ने हंगामा करते कहा कि यह गलत है।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

हंगामे के बाद निगम कमिश्नर जनरल हाउस की बैठक में पहुंच गई है। इसके बाद ही सभी पार्षद शांत हो गए हैं। मेयर बलकार सिंह संधू ने कहा कि टीएस वन सर्टिफिकेट पर बिल्डिंग ब्रांच की रिपोर्ट नहीं होगी। साेमवार काे आल पार्टी मीटिंग में सहमति बन गई है। एजेंडा से पहले जीरो ऑवर होगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

इस दाैरान जसपाल ग्यासपुरा ने कहा कि जोनल कमिश्नर बैठक नही करते। लास्ट हाउस में भी यही फैसला हुआ था हर माह जोनल कमिश्नर पार्षदों के साथ बैठक करेगे कुछ नहीं हुआ। इंडस्ट्री एरिया के रोड की हालत खराब है। हमें इंडस्ट्री पर ध्यान देना होगा। इंडस्ट्री के लिए अलग से फंड रखा जाए। शेरपुर चोक से शाम के बाद निकलना मुश्किल होता है। इस समस्या का भी समादान किया जाना जरूरी है।

UAE में बदल गए वीजा के नियम, भारतीयों के लिए चिंता या अच्छी खबर?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *