Punjab News: सौंदर्यीकरण और विकास के लिए ख़र्च किए जाएंगे 151.83 लाख रुपए- Inderbir Singh Nijjar

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के निवासियों को बुनियादी सहूलतें और साफ़-सुथरा वातावरण मुहैया करवाने के लिए यत्नशील है। इस दिशा में काम करते हुए स्थानीय निकाय संबंधी मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर (Inderbir Singh Nijjar) ने बताया कि राज्य सरकार ने भोगपुर के सौंदर्यीकरण और विकास के लिए 151.83 लाख रुपए ख़र्च करने का फ़ैसला किया है। विभाग ने इस सम्बन्धी कार्यवाही शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि अलग-अलग वार्डों में गलियों और नालियों का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही कई स्थानों पर गलियों और नालियों की भी मुरम्मत की जाएगी। इसी तरह डम्प साईटों से कूड़ा उठाने के लिए ड्राइवरों की सेवाएं ली जाएंगी, जिससे वातावरण को साफ़ सुथरा और प्रदूषण रहित बनाया जा सके। इसके अलावा अन्य पदों की सेवाएं भी ली जाएंगी। जिससे साफ सफ़ाई और अन्य कामों को सही ढंग से निपटाया जा सके।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

डॉ. निज्जर ने यह भी कहा कि सभी ट्यूबवैलों के रख-रखाव का काम भी किया जाएगा, जिससे भोगपुर निवासियों को पानी की बेहतर सुविधा मुहैया करवाई जा सके। मंत्री ने अधिकारियों को हिदायत की कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार राज्य के लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन मुहैया करवाने को मुख्य प्राथमिकता दे रही है, यदि कोई अधिकारी और कर्मचारी भ्रष्टाचार करता पकड़ा गया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इन कामों के लिए टैंडर 17 अक्तूबर, 2022 को खोले जाएंगे।

UAE में बदल गए वीजा के नियम, भारतीयों के लिए चिंता या अच्छी खबर?

https://youtu.be/bI2ge53YHWw













728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *