डेली संवाद, उत्तराखंड। Uttarakhand Avalanche: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बर्फ के तूफान, हिमस्खलन ‘एवलांच’ से 10 ट्रेनी पर्वतारोहियों की मौत हो गई है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना द्वारा राहत व रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। उत्तराखंड सरकार ने नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) के प्रशिक्षार्थियों के रेस्क्यू के लिए केंद्र सरकार से मदद मांगी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से फोन पर बात की और हादसे के बारे में जानकारी दी।
ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश
बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह उत्तरकाशी के दौपद्री डांडा-दो से वापस लौट रहे पर्वतारोहियों का दल अचानक हिमस्खलन होने से उसकी चपेट में आ गया। सुबह करीब साढ़े नौ बजे राज्य आपदा कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी मिली थी, जिसके बाद राहत व बचाव का कार्य जारी है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कि बचाव कार्य के लिए हर संभव मदद की जाएगी। पीटीआई रिपोर्ट्स के अनुसार, हिमस्खलन में 10 प्रशिक्षार्थियों की मौत हो गई है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई
उत्तरकाशी आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि 8 पर्वतारोहियों को उनकी टीम के सदस्यों ने बचा लिया और बाकी को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि टीम में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम) के प्रशिक्षु पर्वतारोही और उनके प्रशिक्षक शामिल हैं। द्रौपदी का डांडा 5,006 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
UAE में बदल गए वीजा के नियम, भारतीयों के लिए चिंता या अच्छी खबर?
https://youtu.be/bI2ge53YHWw