Jalandhar News: निकाय मंत्री को लेकर सूर्या एंक्लेव पहुंचे MLA रमन अरोड़ा, सीवरेज का काम शुरू करवाया, सरफेस वाटर प्रोजेक्ट की साइट देखी, सोसाइटी ने किया विरोध

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 302 शब्द|📅 05 Oct 2022

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: स्थानीय निकाय मंत्री डा. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने आज जालंधर के सूर्या एंक्लेव में सीवरेज प्रोजैक्ट और स्मार्ट सिटी के तहत होने वाले सरफेस वाटर प्रोजैक्ट का जायजा लिया। इस मौके पर जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा ने मंत्री को प्रोजैक्ट स्थल का दौरा भी करवाया।

Jalandhar News: निकाय मंत्री को लेकर सूर्या एंक्लेव पहुंचे MLA रमन अरोड़ा, सीवरेज का काम शुरू करवाया, सरफेस वाटर प्रोजेक्ट की साइट देखी, सोसाइटी ने किया विरोध

स्थानीय निकाय मंत्री डा. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने बताया कि स्मार्ट सिटी के तहत सरफेस वाटर और सीवरेज प्रोजैक्ट का रुका हुआ काम आज से शुरू हो गया है। सूर्या एंक्लेव में सीवरेज प्रोजैक्ट का कम शुरू हो गया है। जबकि सरफेस वाटर प्रोजैक्ट के लिए सूर्या एंक्लेव के मुख्य द्वार पर बने पार्क की साइट का विजिट किया। यहां जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

विधायक रमन अरोड़ा ने मंत्री डा. इंद्रबीर सिंह निज्जर को उन इलाके का भी दौरा करवाया, जहां सीवरेज की प्राब्लम है। विधायक ने कहा है कि सीवरेज पाइप बिछाने का काम शुरु हो गया है, जल्द ही लोगों को गंदे पानी की निकासी की समस्या से निजात मिल जाएगी। इस मौके पर उनके साथ निगम कमिश्नर दविंदर सिंह, वार्ड-16 के आम आदमी पार्टी के दीनानाथ प्रधान समेत कई लोग मौजूद थे।

Jalandhar News: निकाय मंत्री को लेकर सूर्या एंक्लेव पहुंचे MLA रमन अरोड़ा, सीवरेज का काम शुरू करवाया, सरफेस वाटर प्रोजेक्ट की साइट देखी, सोसाइटी ने किया विरोध

सूर्या एंक्लेव की सोसाइटी ने किया विरोध

सूर्या एंक्लेव के मुख्य द्वार के स्थित पार्क में सरफेस वाटर प्रोजैक्ट के लिए पौंड बनाए जाने का सूर्या एंक्लेव वेलफेयर सोसाइटी के राजीव धमीजा और अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि यह जगह पार्क की है, इसमें पार्क के साथ साथ बच्चे खेलकूद की गतिविधियां करते हैं। एसे में यहां सरफेस वाटर प्रोजैक्ट के पौंड निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। इस संबंध में अदालत में केस चल रहा है।

तीर कमान से नहीं मोबाइल के जरिए रावण दहन, छात्रों का कमाल देख आप भी रह जाएंगे हैरान

https://youtu.be/_5yOy6gCvyw

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *