Jalandhar News: जालंधर सैंट्रल से AAP के MLA रमन अरोड़ा ने मुख्य मेहमान बनने से किया इनकार, पुलिस कांस्टेबल को मंच पर बुलाया और कर दिया ये ऐलान

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 414 शब्द|📅 05 Oct 2022

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: आज दशहरा समारोह के दौरान पंजाब के जालंधर में एक अनूठी पहल हुई। आदर्श नगर गीता मंदिर के पीछे पार्क में आदर्श नगर दशहरा वेलफेयर कमेटी द्वारा करवाए जा रहे दशहरा समारोह के दौरान सभा द्वारा जालंधर केंद्रीय से विधायक रमन अरोड़ा को मुख्य मेहमान के रूप से आमंत्रित किया गया था। समारोह में जैसे ही रमन अरोड़ा पहुंचे प्रबंधक कमेटी द्वारा मंच से रमन अरोड़ा को मुख्य मेहमान संबोधित करते हुए उन्हें मंच पर बुलाया गया।

मंच पर पहुंचकर रमन अरोड़ा को जैसे ही प्रबंधक कमेटी ने अपने विचार देने के लिए माइक दिया रमन अरोड़ा ने समारोह में उपस्थित हजारों की संख्या में लोगों को अपनी बात से हैरान कर दिया। विधायक ने कहा किसी भी समारोह का मुख्य मेहमान उस व्यक्ति को होना चाहिए जो व्यक्ति समाज के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित होता है।

पुलिस मुलाजिम सच्ची सेवा करता है – रमन

रमन अरोड़ा ने कहा मैं प्रबंधक कमेटी का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मुझे मुख्य मेहमान बनाया लेकिन मैंने आज एक ऐसे व्यक्ति को मुख्य मेहमान बनाने का निर्णय लिया है जो व्यक्ति पिछले कई साल से पंजाब पुलिस में सिपाही के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है और इस जिम्मेदारी निभाने के दौरान वह किसी भी त्योहार को अपने परिवारों के साथ नहीं बना पा रहा है।

रमन अरोड़ा ने कहा एक सिपाही को मैं मुख्य मेहमान बना रहा हूं लेकिन यह सिर्फ एक सिपाही नहीं इसके पीछे पंजाब पुलिस के लाखों मुलाजिम है जो हर परिस्थिति में हमारे त्योहारों को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए अपने परिवारों से दूर रहकर हमारी सुरक्षा का कार्य करते हैं। इस दौरान इनके परिवार इनके बिना ही त्यौहार मनाते हैं। हमारे समाज में इससे बड़ा समर्पण नहीं हो सकता।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

इसीलिए मैं पंजाब पुलिस के सिपाही थाना डिवीजन नंबर चार में कार्य कर रहे कॉन्स्टेबल गुरप्रीत सिंह को आज के इस समारोह का मुख्य मेहमान घोषित करता हूं। विधायक की इस घोषणा के बाद सारा पंडाल तालियों की आवाज से गूंज पड़ा। प्रबंधक कमेटी द्वारा कॉन्स्टेबल गुरप्रीत सिंह को स्टेज पर बुलाकर सम्मानित किया गया और विधायक द्वारा दिखाए गए इस दरियादिली को एक अनूठी मिसाल बताते हुए विधायक का धन्यवाद किया गया। उसके पश्चात विधायक ने कॉन्स्टेबल गुरप्रीत सिंह से ही रिमोट कंट्रोल द्वारा रावण दहन करवाया गया।

तीर कमान से नहीं मोबाइल के जरिए रावण दहन, छात्रों का कमाल देख आप भी रह जाएंगे हैरान

https://youtu.be/_5yOy6gCvyw

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *