Mall of Amritsar: नगर निगम ने मॉल ऑफ अमृतसर को भेजा नोटिस, मॉल होगा सील

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 224 शब्द|📅 05 Oct 2022

डेली संवाद, अमृतसर। Mall of Amritsar: अमृतसर से जालंधर जाते समय़ होटल हयात के बगल में किसी जमाने में अल्फा वन के नाम से मशहूर जो कि अब मॉल ऑफ अमृतसर बन गय़ा है, पिछले  8 साल से माल बटोर रहे हैं, लेकिन 28 करोड़ 63 लाख का टैक्स नगर निगम को अदा नहीं किया। जिससे निगम ने अब नोटिस जारी कर दिया है।

नगर निगम के प्रॉपटी टैक्स विभाग ने मॉल ऑफ अमृतसर पर शिकंजा कस दिया है। मेयर कर्मजीत सिंह रिटू के आदेशों के बाद अधिकारियों के साथ की गई बैठक में मॉल प्रबंधकों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। प्रॉपर्टी टैक्स विभाग के अधिकारियों ने मॉल में चल रहे किरायेदारों को चार दिसंबर को 25, पांच दिसंबर को 35 और छह दिसंबर को 67 नोटिस जारी किए। अभी तक कुल 127 नोटिस जारी किए जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

बावजूद इसके मॉल ऑफ अमृतसर ने एक पैसा भी टैक्स नहीं जमा करवाया। जिससे नगर निगम ने सीलिंग के आदेश जारी कर दिया है। यानि मॉल ऑफ अमृतसर जल्द सील होने जा रहा है। इस नोटिस के बाद अमृतसर के कई बड़े व्यापारिक संस्थानों के कान खड़े हो गए हैं, क्योंकि कई लोग डिफाल्टर हैं।

तीर कमान से नहीं मोबाइल के जरिए रावण दहन

https://youtu.be/_5yOy6gCvyw

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *