Mercedes-Benz: नितिन गडकरी ने किससे कहा, “इतनी महंगी कार मैं भी नहीं ख़रीद सकता”

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 255 शब्द|📅 05 Oct 2022

पुणे। Mercedes-Benz : मर्सिडीज़ बेंज़ ने भारत में अपनी पहली असेंबल हुई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की है. इस मौक़े पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे. उन्होंने मर्सिडीज़ बेंज़ इंडिया के एमडी और सीईओ मार्टिन श्वेंक से उनकी महंगी कारों को लेकर अपील की।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

उन्होंने कहा, “मेरी आपसे विनती है. आप अपने प्रोडक्शन की संख्या बढ़ाइए, ऐसे में आपके लिए क़ीमत कम कर पाना संभव हो सकेगा. हमारे जैसे लोग… हम लोग मिडिल क्लास लोग हैं, यहां तक कि मैं भी आपकी कार नहीं ख़रीद सकता हूं. तो अगर आपके प्रोडक्शन की संख्या बढ़ जाएगी तो आपकी कारों की क़ीमत भी कम हो जाएगी.”

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी Mercedes-Benz (मर्सिडीज-बेंज) को स्थानीय स्तर पर ज्यादा कारों का उत्पादन करने के लिए कहा और इस बात पर जोर दिया कि इस तरह के कदम से लागत में कमी आती है, साथ ही ज्यादा लोगों की खरीदारी की पहुंच में आएगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

पुणे में अपने चाकन मैन्युफेक्चरिंग प्लांट से मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने अपने पहले स्थानीय रूप से असेंबल किए गए EQS 580 4MATIC EV के रोलआउट किया। इस मौके पर बोलते हुए, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री, गडकरी ने कहा कि देश में इलेक्ट्रिक वाहनों का एक बड़ा बाजार है।

तीर कमान से नहीं मोबाइल के जरिए रावण दहन, आप रह जाएंगे हैरान

https://youtu.be/_5yOy6gCvyw

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *