⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 167 शब्द|📅 06 Oct 2022
डेली संवाद, लुधियाना। Shoot Out at Punjab: पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि थाना कूमकलां के गांव भमां में गोली चलाई गयी है। जिसमें एक युवक घायल हो गया है। गोलीबारी के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार गांव भमां में कुछ युवकों की आपस में किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो गया था जिसके कारण वहां पर किसी एक ने गोली चला दी। वहां मौजूद उनमें से एक युवक कोई गोली लग गई।
ये भी पढ़ें: नगर निगम ने मॉल ऑफ अमृतसर को भेजा नोटिस, मॉल होगा सील
घायल युवक की पहचान लखविंदर सिंह के रूप में की जा रही है। जानकारी के अनुसार गोली उसके टखने पर लगी है। जिसके बाद उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना कूमकलां की पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है।
तीर कमान से नहीं मोबाइल के जरिए रावण दहन
https://youtu.be/_5yOy6gCvyw








