California Kidnapping: मुख्यमंत्री ने अमरीका में पंजाबी परिवार के कत्ल की जांच के लिए विदेश मंत्रालय से की दख़ल की मांग

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 316 शब्द|📅 06 Oct 2022

डेली संवाद, कैलिफोर्निया। California Kidnapping: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कैलिफोर्निया में पंजाबी परिवार के हुए कत्ल की जांच के लिए संयुक्त राज्य अमरीका की फेडरल सरकार को प्रभावित करने के लिए केंद्रीय विदेश मंत्री के दख़ल की मांग की है।

ये भी पढ़ें: नगर निगम ने मॉल ऑफ अमृतसर को भेजा नोटिस, मॉल होगा सील

यहां जारी बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत मन्दभागा है कि राज्य के होशियारपुर जिले के हरसी गाँव के साथ सम्बन्धित पंजाबी परिवार का कैलिफोर्निया में कत्ल कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मिलीं रिपोर्टों अनुसार परिवार को पहले अगवा किया गया और बाद में बेरहमी के साथ कत्ल कर दिया गया। भगवंत मान ने बताया कि मृतकों की पहचान जसदीप सिंह, जसलीन कौर, अमनदीप सिंह और आठ महीने की बच्ची रूही के तौर पर हुई है।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत ही निंदनीय घटना है, जिसने हर किसी ख़ास कर विश्व भर में बसते पंजाबियों को झंझोड़ कर रख दिया है। भगवंत मान ने कहा कि इस वहशियाना कत्ल ने अमरीका जैसे उन्नत देशों में भी पंजाबियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। केंद्रीय विदेश मंत्री डा. एस जय शंकर के दख़ल की माँग करते हुए उनसे अपील की कि वह संयुक्त राज्य की फेडरल सरकार को इस मामले की गहराई से जांच करवाने के लिए दबाव डालें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेशों में बसते पंजाबियों में सुरक्षा की भावना पैदा करना समय की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को अमरीका में रहते पंजाबियों की सुरक्षा का मुद्दा अमरीका में अपने हमरुतबा के पास उठाना चाहिए। भगवंत मान ने कहा कि वहां रहते पंजाबियों की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए इसको सबसे अधिक प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

‘ये हिंदू संस्कृति पर हमला’, ADIPURUSH के TEASER की देश भर में विरोध, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *