Firing in Jalandhar: जालंधर में हवाई फायरिंग करने वाली ‘रिवाल्वर रानी’ और उसके परिवार पर पुलिस मेहरबान, कोई कार्रवाई नहीं

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 269 शब्द|📅 06 Oct 2022

डेली संवाद, जालंधर। Firing in Jalandhar: जालंधर में एक युवती द्वारा किए गए सरेआम फायरिंग के मामले में पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस इस पूरे मामले में मौन हो गई है, क्योंकि मामला एक हाईप्रोफाइल परिवार के बहू का बताया जा रहा है। फिलहाल जानकारी ये है कि उक्त युवती देश छोड़कर विदेश जा चुकी है।

सोशल मीडिया पर एक युवती द्वारा की जा रही हवाई फायरिंग की वीडियो खूब वायरल हो रही है। इस मामले में खबर सामने आई है कि फायरिंग करने वाली लड़की विदेश जा चुकी है। विदेश जाने की खुशी में ही उसने फायरिंग की थी। इसके बाद वह फ्लाइट में बैठी और इटली पहुंच गई।

ये भी पढ़ें: नगर निगम ने मॉल ऑफ अमृतसर को भेजा नोटिस, मॉल होगा सील

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में लड़की के हाथ में जो रिवाल्वर थी वह उसके परिवार की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार उसके परिजन की पहचान सोढल रोड प्रीत नगर में एक मेडिकल स्टोर के मालिक के रूप में हुई है। पहचान होने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे कमिश्नरेट पुलिस व CIA इंचार्ज पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।

जानकारी मिली है कि जिस लड़की ने फयरिंग की है वह जालंधर के शक्ति नगर की रहने वाली है। उधर, जालंधर के कई लोगों ने यह वीडियो देख कर कमेंट किया है कि इस मामले में पुलिस को सख्त से सख्त कार्यवाही करनी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की और घटनाएं न हों।

‘ये हिंदू संस्कृति पर हमला’, ADIPURUSH के TEASER की देश भर में विरोध, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *