Punjab News: किसानों ने CM भगवंत मान से मुलाकात कर रखी ये मांगे

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: किसान नेताओं ने अपनी मांगों को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की। इस दौरान सी.एम. मान ने किसानों की कई मांगे सुनी और पूरी करने का भरोसा दिलाया। इस बैठक के बाद किसान नेताओं ने मीडिया को संबोधित किया। किसान नेताओं ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें आश्वासन दिया है कि पंजाब सरकार धान की फसल का चारा खरीदेगी।

ये भी पढ़ें: नगर निगम ने मॉल ऑफ अमृतसर को भेजा नोटिस, मॉल होगा सील

किसानों ने बताया कि पराली को लेकर मांग की गई है, अगर ऐसा कहा जाए कि किसान बिल्कुल भी पराली न जलाए तो ऐसा नहीं हो सकता। उन्होंने सरकार से पराली के लिए 6 हजार प्रति एकड़ की मांग की है। इसके अलावा किसान नेताओं ने पंजाब सरकार से मांग की है कि पंजाब की सभी चीनी मिलों को 5 नवंबर से शुरू किया जाए।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

किसानों ने सी.एम. के सामने यह भी मांग रखी कि राज्य में पंजाबियों को ही नौकरी मिलनी चाहिए। बाहर से आने वाले को बाद में रखा जाए। इस पर सी.एम. मान ने भरोसा दिलाया कि 80 प्रतिशत नौकरियां पंजाबियों को ही मिलेगी, इसके लिए 10वीं में पंजाबी पास होनी चाहिए। नौकरी के लिए लिखित टेस्ट लिया जाएगा। किसान नेताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात कर सरकार को किसानों की मांगों को पूरा करने के लिए राजी किया है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि किसानों की मांगें कब तक पूरी होंगी।

‘ये हिंदू संस्कृति पर हमला’, ADIPURUSH के TEASER की देश भर में विरोध, देखें

https://youtu.be/ioEGsxjYb0M




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar