Punjab News: बंदी सीखो को लेकर क्या बोले मनिंदरजीत सिंह बिट्टा, जानने के लिए पढ़े पूरी खबर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 335 शब्द|📅 06 Oct 2022

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: AIATF के चेयरमैन मनिंदरजीत सिंह बिट्टा (Maninderjeet Singh Bitta) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की और पंजाबियों के योगदान की भी सराहना की, बिट्टा ने कहा कि खालिस्तान के नारे लगाने वालों में देश के खिलाफ नफरत है। उन्होंने कहा कि सिख संगठनों को पाकिस्तान में ईशनिंदा के मामले में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से बात करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: नगर निगम ने मॉल ऑफ अमृतसर को भेजा नोटिस, मॉल होगा सील

मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने अमृतपाल सिंह और खालिस्तान की मांग करने वालों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पहले पाकिस्तान में अपमान का बदला ले लो, पाकिस्तान के खिलाफ क्यों नहीं बोलते? पाकिस्तान से ड्रग्स और हथियार आ रहे हैं, पहले उनके खिलाफ लड़ो क्योंकि कई मासूम बेटे मारे गए हैं। एक आम हिंदू या सिख किसी भी तरह की दुश्मनी नहीं चाहता।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने कहा कि खालिस्तान के नाम पर जो लोग आजादी मांग रहे हैं, उनसे वह पूछना चाहते हैं कि किस बात की आजादी चाहिए। यह लोग देश को बांटने का काम कर रहे हैं, जबकि हिंदुस्तान ने हमें सब कुछ दिया। देश में पीएम, राष्ट्रपति, नेवी चीफ, आर्मी चीफ सब पदों पर सिख आसीन रहे हैं। इसके बावजूद चंद लोग पूरा माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

बंदी सिखों पर मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने कहा कि यह लोग मौत के सौदागर हैं। उन्होंने बिना कारण बेकसूर 36000 हिंदुओं को मारा। सिख कौम का इतिहास बहुत महान है, मगर इनसे यह पूछना चाहिए कि हिंदुओं को क्यों मारा गया, जबकि हिंदू अपने मन में नफरत की कोई भावना लेकर नहीं चलते हैं इतना ही नहीं बिट्टा ने रंजीत सिंह धाद्रियन की तारीफ करते हुए कहा कि अगर कोई सिखों के लिए निडर होकर काम कर रहा है तो वह है राखी सिंह।

‘ये हिंदू संस्कृति पर हमला’, ADIPURUSH के TEASER की देश भर में विरोध, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *