Punjab News: चरित्र पर शक के चलते भाई ने छोटी बहन को तलवारों से काटा, मौके पर ही मौत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 242 शब्द|📅 07 Oct 2022

तरनतारन। Punjab News: पंजाब के तरनतारन से बड़ी खबर है। यहां विधानसभा हलका खडूर साहिब के गांव दीनेवाल में भाई ने चरित्र पर संदेह के चलते अपनी छोटी बहन अरजिंदर कौर को तलवारों से काटकर मौत के घाट उतार दिया। अरजिंदर कौर का 11 अक्टूबर को विवाह होना था और वह शुक्रवार को खरीद-फरोखत के लिए घर से रवाना हुई थी।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

जानकारी के मुताबिक गांव दीनेवाल निवासी जसपाल सिंह ने बताया कि उसकी 19 वर्षीय बेटी अरजिंदर कौर का विवाह तय किया गया था। 11 अक्टूबर को अरजिंदर कौर की शादी थी। विवाह की तैयारी के लिए अरजिंदर कौर शुक्रवार की दोपहर तीन बजे रिश्तेदार के साथ मोटरसाइकिल पर घर से निकली थी कि उसके बड़े भाई गुरजंट सिंह ने पीछे से तलवार से हमला किया।

ये भी पढ़ें: नगर निगम ने मॉल ऑफ अमृतसर को भेजा नोटिस, मॉल होगा सील

मोटरसाइकिल पर रिश्तेदार के पीछे बैठी अरजिंदर कौर गली में गिरी। जिस दौरान भाई ने तलवार से तीन वार किए। अरजिंदर कौर की मौके पर मौत हो गई। जसपाल सिंह ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करके परिवार चलाता था। बेटी के विवाह के लिए काफी मेहनत की। अरजिंदर कौर के चरित्र पर उसका बड़ा भाई गुरजंट सिंह संदेह करता था। जिसके चलते दोनों में अकसर तकरार रहती थी।

कब बनाया गया था दुनिया का पहला कफ सीरप, जानिए इसके बारे में सबकुछ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *