Punjab News: पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, इतने हज़ार कर्मचारियों को किया जाएगा पक्का

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: लंबे समय से पंजाब के कर्मचारी जिस पॉलिसी को लागू होने का इंतज़ार कर रहे थे वह लागू हो गई है। अब पंजाब में 36 हजार कर्मचारियों को रेगुलर किया जाएगा। जिसमे से 9 हजार कच्चे अध्यापक है। शुक्रवार को पंजाब सरकार ने सभी विभागों के प्रमुखों को पॉलिसी भेज दी।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

पॉलिसी में कर्मचारियों को विभाग में खाली पड़े पदों पर या फिर विभाग में लेकर रेगुलर नहीं किया गया, बल्कि कॉन्ट्रैक्ट, एडहॉक या फिर आउटसोर्स पर पिछले दस साल से ज्यादा समय से काम कर रहे कर्मचारियों का एक स्पेशल कैडर बनाया है। उस पॉलिसी में सरकार ने विश्वास दिलाया है कि किसी भी कर्मचारी को 58 साल तक निकाला नहीं जाएगा, लेकिन जब उसकी 58 साल की नौकरी पूरी होगी तो पद  अपने आप खत्म हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: नगर निगम ने मॉल ऑफ अमृतसर को भेजा नोटिस, मॉल होगा सील

इसी के साथ ही सी.एम. मान ने ट्विट कर कहा है कि एक खुशखबरी सांझी कर रहा हूं। अध्यापकों को पक्का करने का फैसला अध्यापक दिवस वाले दिन लिया था। वो पूरा हो गया है। लगभग 9 हजारे कच्चे अध्यापकों को पक्का करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अब बाकियों के लिए काम करेंगे। वादे मुताबिक 36 हज़ार को पक्का करेंगे।

कब बनाया गया था दुनिया का पहला कफ सीरप, जानिए इसके बारे में सबकुछ

https://youtu.be/z4qQh0jZxUU















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *