Sports Hub Jalandhar: जालंधर में 12 साल से उजाड़ पड़े बर्ल्टन पार्क में दीवाली से पहले शुरू होगा काम, AAP विधायकों की मेहनत रंग लाई, राकेश राठौर का सपना साकार करेंगे रमन अरोड़ा और शीतल अंगुराल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 449 शब्द|📅 07 Oct 2022

डेली संवाद, जालंधर। Sports Hub Jalandhar: आम आदमी पार्टी के जालंधर के विधायक रमन अरोड़ा (Raman Arora) और शीतल अंगुराल (Sheetal Angural) की मेहनत रंग लाई है। आखिरकार कई महीने बाद जालंधर के स्पोर्ट्स हब (Sports Hub) का काम शुरु होने जा रहा है। बल्टर्न पार्क (Ballerton Park) जो कई साल से उजाड़ पड़ा है, उसमें दीवाली से पहले काम शुरु होने जा रहे हैं। विधायकों ने इसके लिए निगम कमिश्नर व स्मार्ट सिटी जालंधर के सीईओ को दीवाली से पहले काम शुरू करवाने के लिए कहा है।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

ब‌र्ल्टन पार्क में स्पो‌र्ट्स हब का सपना पूर्व मेयर राकेश राठौर ने करीब 12 साल पहले देखा था। राठौर ने मेयर रहते प्रोजेक्ट तैयार करवाया था लेकिन उसे किन्हीं कारणों से लागू नहीं किया जा सका। ब‌र्ल्टन पार्क में 12 साल पहले तोड़े गए अंतरराष्ट्रीय स्तर के किक्रेट स्टेडियम को दोबारा तैयार किया जाएगा। इस प्रोजैक्ट को शुरू करवाने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार के दोनों विधायक स्थानीय निकाय मंत्री डा. इंदरबीर सिंह निज्जर और मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी मिल चुके हैं।

शहर के लिए यह ड्रीम प्रोजेक्ट है क्योंकि जालंधर को खेल नगरी के रूप में जाना जाता है। देश में सप्लाई होने वाली खेल सामग्री का 70 प्रतिशत सामान जालंधर में ही तैयार होता है। यहां से सामान खरीदने के लिए नामी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जालंधर आते रहते हैं। जालंधर को हाकी की नर्सरी के रूप में भी जाना जाता है और देश की टीम में हमेशा ही जालंधर के खिलाड़ियों का बोलबाला रहा है। यह प्रोजेक्ट भी स्मार्ट सिटी कंपनी के फंड से किया जा रहा है।

हाकी और फुटबाल स्टेडियम भी होंगे

ब‌र्ल्टन पार्क में सुरजीत हाकी स्टेडियम पहले ही है लेकिन एक और नया स्टेडियम बनाया जाएगा। एक फुटबाल ग्राउंड भी प्रोजेक्ट में शामिल है। 77 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट में मल्टीपर्पज स्पो‌र्ट्स स्टेडियम के तहत इनडोर और आउटडोर गेम्स का इंतजाम किया जाना है। साइकिल ट्रैक और सिथेटिक जोगिग ट्रैक भी बनाया जाएगा। ब‌र्ल्टन पार्क में ग्रीन एरिया भी बढ़ाया जाएगा।

ये भी पढ़ें: नगर निगम ने मॉल ऑफ अमृतसर को भेजा नोटिस, मॉल होगा सील

प्रोजेक्ट के तहत ब‌र्ल्टन पार्क के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट का नवीनीकरण होगा। यहां पर नए गेट भी लगाए जाएंगे। साइकिल ट्रैक सिंथेटिक जोगिग ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। लॉन टेनिस कोर्ट को अपग्रेड किया जाएगा। सड़क, फुटपाथ और स्ट्रीट फर्नीचर भी नए होंगे। सीवरेज, वाटर सप्लाई, ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट का इंतजाम होगा। शापिग कांप्लेक्स के लिए भी काम होगा। इलेक्ट्रिकल सबस्टेशन और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित होगा और पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी।

भारत की ये जगहें हैं अक्तूबर में घूमने के लिए एकदम बेस्ट, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *