Bharat Bhushan Ashu Tender Scam: कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु की बढ़ सकती है मुशिकलें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 229 शब्द|📅 08 Oct 2022

डेली संवाद, लुधियाना। Bharat Bhushan Ashu Tender Scam: टेंडर घोटाला मामले में फंसे कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु की मुश्किलें बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। टेंडर मामले में हुई अनियमितता को लेकर अपने-अपने विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने सतर्कता विभाग में बयान दर्ज करा दिया है।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

इसके बाद इस मामले में कई उलटफेर होने की आशंका जताई जा रही है। एक-दो कर्मचारियों ने अपने बयान में माना है कि गेहूं, चावल और मार्जरीन की खरीद-बिक्री में भारी गड़बड़ी हुई है। फिलहाल इस मामले में इस विभाग से जुड़े 6 अन्य लोगों के बयान लिए जाने बाकी हैं। चावल की गुणवत्ता जांच से जुड़ी रिपोर्ट भी आज आ सकती है।

ये भी पढ़ें: नगर निगम ने मॉल ऑफ अमृतसर को भेजा नोटिस, मॉल होगा सील

इस पूरे मामले में फरार पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के पीए इंद्रजीत इंदी और पंकज मीनू मल्होत्रा के विजिलेंस विभाग ने कोर्ट से वारंट ले लिया है। ये वारंट 27 अक्टूबर तक ही प्राप्त हुए हैं क्योंकि 40 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जबकि इस मामले में दोनों आरोपियों के परिजनों व करीबी रिश्तेदारों को बुलाकर पूछताछ की जा रही है।

भारत की ये जगहें हैं अक्तूबर में घूमने के लिए एकदम बेस्ट, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *