Gangster Encounter: पुलिस और गैंगस्टरों की मुठभेड़ में एक गैंगस्टर को लगी गोली

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 291 शब्द|📅 08 Oct 2022

डेली संवाद, पंजाब। Gangster Encounter: पंजाब में पुलिस ने गैंगस्टरों के ऊपर लंबे समय से नकेल कसी हुई है। जगह जगह पुलिस छापेमारी कर गैंगस्टरों को पकड़ कर उनपर कार्रवाई कर रही है। अब खबर आई है कि बटाला के नजदीकी कस्बा अचल साहब के गांव कोटला नत और सुखा चिड़ा के आसपास पुलिस और गैंगस्टर में मुठभेड़ चल रही है। पुलिस ने गैंगेस्टर की पत्नी और बच्चे को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर का नाम बबलू है और उस पर पहले से नशा तस्करी के कई मामले दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

सूत्रों से जानकरी मिली है कि एक गैंगस्टर जिसके हाथों में दो पिस्टल थे और साथ में उसकी पत्नी और बच्चा भी था। पुलिस की गाड़ी को देखकर गैंगस्टर ने अपनी गाड़ी को भगा लिया। इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर उसका पीछा किया, जिसके बाद वह अपनी पत्नी बच्चे समेत खेतों में जा घुसा। इसी बीच गैंगस्टरों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। पंजाब पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग शुरू कर दी है। गैंगस्टरों और पुलिस में मुठभेड़ अभी जारी है।

ये भी पढ़ें: नगर निगम ने मॉल ऑफ अमृतसर को भेजा नोटिस, मॉल होगा सील

जिसके बाद पुलिस ने खेतों की घेराबंदी कर दी है। फिलहाल उक्त गैंगस्टर की पत्नी और बच्चे को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार एक गैंगस्टर को गोली लग गई है। एस.एस.पी. सतिंदर सिंह के नेतृत्व में हथियारबंद पुलिस फोर्स हर तरह की जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार है लेकिन पुलिस उन्हें सरेंडर करने का मौका दे रही है।

भारत की ये जगहें हैं अक्तूबर में घूमने के लिए एकदम बेस्ट, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *