Punjab News: लड़कियों के साथ रंगरलियां मना रहे लुधियाना, अमृतसर समेत यूपी-बिहार और दिल्ली के मशहूर कारोबारी गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना के ब्राउन रोड स्थित होटल पुखराज में लड़कियों के साथ शहर के नामी कारोबियों की न्यूड डांस पार्टी चल रही थी। सूचना पाकर पुलिस ने होटल में छापा मारा तो लुधियाना के कई नामी कारोबारियों व युवतियों को रंगरलियां मनाते हुए गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

जानकारी के मुताबिक होटल पुखराज के मालिक व मैनेजर के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की टीम ने छापा मारकर होटल से 7 लड़कियों को पकड़ा, जिसमें से एक युवती थाणे मुंबई और एक हरियाणा की रहने वाली है। वहीं 5 लड़कियां दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से हैं। सभी की उम्र 25 से 30 साल बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में DSP के बेटे और ज्वैलर में खूनी झड़प, दोनों जख्मी

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए लुधियाना के कारोबारियों की उम्र 40 से अधिक की है। पुलिस के मुताबिक एक सूचना पर होटल पुखराज में छापा मारा और मौके से लड़कियों और कारोबारियों को अर्धनग्न हालात में गिरफ्तार किया। पुलिस ने 25 लोगों को नामजद करने के अलावा दो-तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार लोगों में लुधियाना के अलावा अमृतसर, पटना, इलाहाबाद, दिल्ली के कारोबारी बताए जा रहे हैं।

भारत की ये जगहें हैं अक्तूबर में घूमने के लिए एकदम बेस्ट, देखें

https://youtu.be/_3weZTbL_sQ










728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *