Shehnaaz Gill: शहनाज़ गिल के पिता को मिली दिवाली से पहले जान से मारने की धमकी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 288 शब्द|📅 08 Oct 2022

डेली संवाद, पंजाब। Shehnaaz Gill: एक्ट्रेस, पंजाबी सिंगर और बिगबॉस सीजन-13 की फाइनलिस्ट शहनाज़ गिल (Shehnaaz Gill) के पिता को जान से मारने की धमकी मिली है। जानकारी के मुताबिक अमृतसर से जालंधर के रास्ते में जंडियाला के पास संतोख सिंह के फ़ोन पर विदेशी नंबर से कॉल आयी थी। फोन उठाने पर कॉलर ने उन्हें दिवाली से पहले घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी। कॉलर ने संतोख को जान से मारने की धमकी देने से पहले गाली-गलौज भी की थी।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

आपको बता दे कि शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह को इससे पहले भी जान से मारने की धमकियां मिल चुकी है। संतोख 2021 में बीजेपी में शामिल हुए थे और 25 दिसंबर को दो अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया था। दोनों आरोपियों ने संतोख पर फायरिंग शुरू कर दी थी। पुलिस के मुताबिक हमलावर अमृतसर के रहने वाले थे। इस हमले में संतोख बाल-बाल बचे थे।

ये भी पढ़ें: नगर निगम ने मॉल ऑफ अमृतसर को भेजा नोटिस, मॉल होगा सील

उधर, एसएसपी देहात स्वप्ना शर्मा ने बताया कि संतोख सिंह से सभी सबूत ले लिए गए हैं। मामले की जांच करवाई जा रही है। संतोख गिल ने बताया कि शुक्रवार को वह किसी काम से अपनी कार में सवार होकर तरनतारन जा रहे थे इस बीच उनके मोबाइल पर किसी अज्ञात नंबर से फोन आया। काल करने वाले ने उन्हें धमकाया कि वह उन्हें इस दीवाली से पहले जान से मार देगा। यही नहीं उसने कहा कि वह उन्हें गोली नहीं मारेगा बल्कि दिल के टुकड़े-टुकड़े करके मारेगा।

भारत की ये जगहें हैं अक्तूबर में घूमने के लिए एकदम बेस्ट, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *