डेली संवाद, पंजाब। Beant Singh Murder: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में सजा काट रहे बलवंत सिंह राजोआना की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट में बलवंत सिंह राजोआना के वकील ने कहा कि उनका मुवक्किल पिछले 26 साल से जेल में है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में भाई बलवंत सिंह राजोआना की रिहाई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अब एक नवंबर को सुनवाई करेगा।
ये भी पढ़ें: डेज होटल के मालिक और केएल सहगल मैमोरियल के प्रधान को नोटिस
SC ने पिछली सुनवाई में केंद्र सरकार से कहा था कि वो पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में मौत की सजायाफ्ता बलवंत सिंह राजोआना की सजा कम करने की अर्जी पर जल्द फैसला ले। 2 मई के आदेश के मुताबिक फैसला लेने के लिए 2 महीने की दी गई समयसीमा बहुत पहले ही खत्म हो चुकी है।
ये भी पढ़ें: लड़कियों के साथ रंगरलियां मना रहे लुधियाना के कारोबारी गिरफ्तार
सरकार कुछ भी फैसला ले, पर फैसला लेना ही होगा। मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित की बेंच ने सरकार से हलफनामा दाखिल कर ये भी बताने को कहा है कि इस बारे में कितनी प्रगति हुई है। इससे पहले दो मई 2022 को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के अपराध में मृत्युदंड की सजा पाए बलवंत सिंह राजोआना की ओर से दाखिल दया याचिका पर निर्णय लेने के लिए केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने दो महीने की मोहलत दी थी।
MLA रमन अरोड़ा ने तल्हण रोड पर चाय सुट्टा बार की ओपनिंग की
https://youtu.be/KAhojhMRiOQ