Ekyam Restaurant: सात्विक भोजन का आनंद लेने वाले लोगों के लिए “एक्यम” रेस्त्रां

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 396 शब्द|📅 11 Oct 2022

डेली संवाद, अम्बाला। Ekyam Restaurant: अगर आप खाने के शौकीन हैं और एक रेस़्त्रां में जाकर भोजन करने पर अगर आपको ज्यादा तले और प्रोसेस्ड खाना परोसे जाने का संदेह रहता है तो अब आपके लिए है “एक्यम” का सात्विक किचन। एक ऐसा रेस्टोरेंट जहां आप ‘सात्विक‘ भोजन का आनंद ले सकते हैं। यहां न केवल सात्विक बल्कि स्वादिष्ट भोजन परोसा जाता है। “एक्यम” के सात्विक किचन का भोजन स्वास्थ्य के लिये भी लाभप्रद है। ये शरीर को पोषण देता और सुपाच्य है।

ये भी पढ़ें: डेज होटल के मालिक और केएल सहगल मैमोरियल के प्रधान को नोटिस

“एक्यम” में प्रत्येक व्यंजन को बेहद सावधानी से बनाया जाता है जिसमें मैदा, प्रोसेस्ड चीनी का उपयोग नहीं होता है और विशेष रूप से प्रोसेस्ड तेल में पकाया जाता है। “एक्यम” के निदेशक श्री ऋषि वर्मा ने कहा, ‘घर के बाहर का खाना के खाने को लेकर ग्राहक के मन में सामग्री की गुणवत्ता और कुकिंग के तरीकों को लेकर हमेशा दुविधा रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए अपने रेस़्त्रां में इस मेन्यू को पेश करने के पीछे हमारा विचार लोगों को पूरी तरह से प्राकृतिक और सात्विक भोजन का परोसा जाना हैं।”

ये भी पढ़ें: लड़कियों के साथ रंगरलियां मना रहे लुधियाना के कारोबारी गिरफ्तार

ऋषि वर्मा ने आगे कहा कि “हर किसी की स्वस्थ और संतुलित आहार खाने की इच्छा के अनुरूप ही सात्विक भोजन की थालियों की कीमत रखी गई है। “एक्यम” में योगिक थाली सिर्फ 99 रुपये में, मिठाहारा थाली 199 और साथ ही पूर्णा थाली जिसमें 12 प्रकार के भोजन केवल 250 रुपये में मिलती हैं। उन सभी के लिए जो स्टार्टर के शौकीन होते हैं, उनके लिए रेस़्त्रां में बेक्ड पापड़ी चाट, नॉन-फ्राइड दही भल्ला, स्टीम्ड खमन ढोकला, बेक्ड वेजिटेबल टिक्की, नॉन-फ्राइड पोटली समोसा, एयर फ्रॉइड हरा-भरा कबाब, रोस्टेड पनीर टिक्का जैसी कई वैरायटी हैं।”

उन्होंने कहा कि रेस़्त्रां में जल्द ही एक साउथ इंडियन मेनू भी जोड़ेंगे, क्योंकि हम देश के अन्य शहरों में अपनी रेस़्त्रां श्रृंखलाओं का विस्तार कर रहे हैं। शास्त्रों के अनुसार सात्विक भोजन हमारे विचारों को जीवन में अच्छे कर्मों की ओर प्रेरित करने वाला माना जाता है। मन, शरीर और आत्मा के सही तालमेल को प्राप्त करने के लिए, “एक्यम” रेस़्त्रां में परोसे जाने वाली प्रत्येक थाली की बिक्री पर एक्यम एक गरीब व्यक्ति को मुफ्त भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

MLA रमन अरोड़ा ने तल्हण रोड पर चाय सुट्टा बार की ओपनिंग की

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *