Jalandhar News: स्टिंग ऑपरेशन कर रहे पत्रकार की लोगों ने की पिटाई, जाने पूरा मामला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 250 शब्द|📅 11 Oct 2022

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक स्टिंग ऑपरेशन कर रहे पत्रकार की लोगों ने पिटाई कर दी है। मामला यह है कि एक वेब पोर्टल का पत्रकार फगवाड़ा गेट स्टिंग ऑपरेशन करने पहुंचा था। उसे सूचना मिली थी कि वहां कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। गुप्त सूचना के आधार पर जब वह फगवाड़ा गेट कवरेज करने पहुंचा तो वहां लोग रोजाना की तरह ताश खेल रहे थे।

ये भी पढ़ें: डेज होटल के मालिक और केएल सहगल मैमोरियल के प्रधान को नोटिस

जब उन लोगों ने पत्रकार को कवरेज करते देखा तो लोग गुस्से में ना गए और पत्रकार को पिटना शुरू कर दिया। इस दौरान माहौल खराब होते देख मौके से पत्रकार का साथी वहां से भाग गया। वेब पोर्टल के पत्रकार ने अपने साथ हुई घटना की शिकायत थाना 4 पुलिस को दर्ज करवाई। उसने आरोप लगाते हुए कहा कि मारपीट करते समय उससे 1200 रुपए और अन्य सामान भी छीन लिया गया है।

ये भी पढ़ें: लड़कियों के साथ रंगरलियां मना रहे लुधियाना के कारोबारी गिरफ्तार

जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मारपीट करने वालों लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जहां हम आपको बता दें कि कुछ दिन पहले लुधियाना में भी पत्रकारों के साथ धक्का-मुक्की करने का मामला सामने आया था। थाना SHO बराड़ और उसके गनमैन की दहशतगर्दी से मीडिया कर्मचारियों के सम्मान को धक्का पहुंचा था।

MLA रमन अरोड़ा ने तल्हण रोड पर चाय सुट्टा बार की ओपनिंग की

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *