Harmeet Singh Pathanmajra: AAP के MLA हरमीत सिंह पठानमाजरा की दूसरी पत्नी पहुंची श्री अकाल तख्त साहिब, लगाए गंभीर आरोप

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 258 शब्द|📅 11 Oct 2022

डेली संवाद, अमृतसर। Harmeet Singh Pathanmajra: सनौर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा (Harmeet Singh Pathanmajra) की दूसरी पत्नी गुरप्रीत कौर श्री अकाल तख्त साहिब पहुंची हैं। विधायक की दूसरी पत्नी गुरप्रीत कौर ने श्री अकाल तख्त साहिब का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने पठानमाजरा के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। उन्होंने पठान माजरा पर श्री गुरु ग्रंथ सरिब को अपवित्र करने का गंभीर आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें: डेज होटल के मालिक और केएल सहगल मैमोरियल के प्रधान को नोटिस

उन्होंने कहा कि पठान माजरा ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की उपस्थिति में झूठ बोलकर दूसरी शादी की। पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी की। उन्होंने अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह से हरमीत सिंह पठान माजरा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की अपील की।

गौरतलब है कि गुरप्रीत कौर का उनके विधायक पति के साथ बीते दो महीनों से विवाद चल रहा है। हरमीत सिंह पठानमाजरा ने गुरप्रीत कौर के साथ दूसरा विवाह किया था, लेकिन शादी के 2 महीने बाद ही उनका गृहस्थ जीवन डगमगाने लगा। अगस्त महीने में दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

ये भी पढ़ें: लड़कियों के साथ रंगरलियां मना रहे लुधियाना के कारोबारी गिरफ्तार

आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा की दूसरी पत्नी ने उनके खिलाफ श्री अकाल तख्त पर शिकायत दर्ज कराई है। गुरप्रीत ने लिखा है कि पठान माजरा ने झूठ बोलकर उससे शादी की है, इसलिए उन्हें पंथ से निकाल दिया जाए।

MLA रमन अरोड़ा ने तल्हण रोड पर चाय सुट्टा बार की ओपनिंग की

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *