Punjab News: समानांतर धरना लगाने के कारण कांग्रेस ने इस पूर्व प्रधान को 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, पटियाला। Punjab News: कांग्रेस पार्टी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला पटियाला कमेटी के पूर्व प्रधान नरिंदर पाल लाली को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पार्टी में अनुशासनहीनता के चलते नरिंदर पाल लाली को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला गया है। लाली ने सोमवार को प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के धरने के समानांतर पटियाला में अपना धऱना लगाया था।

ये भी पढ़ें: डेज होटल के मालिक और केएल सहगल मैमोरियल के प्रधान को नोटिस

गत दिन पंजाब के कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सारारी को बर्खास्त करने के लिए कांग्रेस ने राज्य भर में धरना दिया था। अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पटियाला में धरना दिया। इसी धरने की तरह पूर्व जिलाध्यक्ष नरिंदर पाल लाली ने भी अलग धरना दिया था। लाली को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने जिलाध्यक्ष बनाया था। इस पर संज्ञान लेते हुए वड़िंग ने प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी को पत्र लिखकर लाली को पार्टी से बर्खास्त करने की मांग की थी।

ये भी पढ़ें: लड़कियों के साथ रंगरलियां मना रहे लुधियाना के कारोबारी गिरफ्तार

आपको बता दे की कांग्रेस लगातार फौजा सिंह सरारी को बर्खास्त करने की मांग रही है। पहले कांग्रेस ने विधानसभा सत्र में राज्यपाल के समक्ष इस मुद्दे को लेकर जमकर हंगामा किया था और अब कांग्रेस जगह जगह धरने लगा रही है।

MLA रमन अरोड़ा ने तल्हण रोड पर चाय सुट्टा बार की ओपनिंग की

https://youtu.be/KAhojhMRiOQ




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar