Punjab News: पंजाब सरकार करने जा रही 28,000 अस्थायी कर्मचारियों को पक्का

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 364 शब्द|📅 11 Oct 2022

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विभिन्न विभागों में ठेके के आधार पर काम करने वाले हजारों कर्मचारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि राज्य सरकार ठेके के आधार पर काम कर रहे 28,000 कर्मचारियों की सेवाओं को अब जल्द ही रेगुलर किया जाएगा। आजनगर भवन में मुख्यमंत्री ने पंजाब राज्य विद्युत निगम और लोक निर्माण विभाग के नवनियुक्त 360 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपा, जिसमें 249 उम्मीदवार पीएसपीसीएल के और 111 उम्मीदवार लोक निर्माण विभाग के थे।

ये भी पढ़ें: डेज होटल के मालिक और केएल सहगल मैमोरियल के प्रधान को नोटिस

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रांतीय सरकार ने संविदा पर कार्यरत 36,000 कर्मचारियों में से 8,736 कच्चे शिक्षकों की सेवाओं को नियमित कर दिया है और विभिन्न विभागों में शेष 28,000 कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं इसी के साथ ही भगवंत मान ने कहा किम कच्चे कर्मचारियों को जल्द से जल्द स्थायी बनाना चाहते हैं लेकिन हम पूरी प्रक्रिया को कानूनी नजरिए से देख रहे हैं। हम जल्दबाजी में कोई ऐसा कदम नहीं उठाएंगे जिससे इन कर्मचारियों के रास्ते में कानूनी अड़चनें पैदा हों।

ये भी पढ़ें: लड़कियों के साथ रंगरलियां मना रहे लुधियाना के कारोबारी गिरफ्तार

एक उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि एक आउटसोर्स कर्मचारी के सरकारी खजाने से 25000 रुपये वेतन लिया जाता था, लेकिन उस कर्मचारी को केवल 5000 से 7000 रुपये ही दिए जाते थे और इस तरह की घटनाओं ने सक्षम और कुशल युवाओं को ही निराशा की स्थिति में धकेल दिया था. उन्होंने कहा कि अगर युवाओं की ऊर्जा को सही समय पर सकारात्मक पक्ष की ओर नहीं मोड़ा गया तो वे भटक जाते हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि पंजाब राज्य बिजली निगम में असिस्टेंट लाइनमैन के के 2100 पदों पर भी जल्द ही भर्ती की जा रही है ताकि युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर प्रदान किये जा सकें और लोगों को अच्छी बिजली सुविधा प्रदान की जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार हर विभाग में रिक्त पदों की भर्ती को जल्द से जल्द प्राथमिकता दे रही है।

MLA रमन अरोड़ा ने तल्हण रोड पर चाय सुट्टा बार की ओपनिंग की

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *