Punjab News: परिवहन मंत्री द्वारा एस.टी.सी. और स्टेट ट्रांसपोर्ट दफ्तरों की चैकिंग, अधिकारियों और कर्मचारियों की हाजिऱी समेत कामकाज का लिया जायज़ा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 273 शब्द|📅 11 Oct 2022

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब के परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर (Laljit Singh Bhullar) ने प्रशासनिक काम-काज में और सुधार लाने के मंतव्य से आज सेक्टर-17 स्थित स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर (एस.टी.सी) और डायरैक्टर स्टेट ट्रांसपोर्ट दफ्तरों की चैकिंग की और अधिकारियों और कर्मचारियों की हाजिऱी समेत कामकाज का जायज़ा लिया।

ये भी पढ़ें: लड़कियों के साथ रंगरलियां मना रहे लुधियाना के कारोबारी गिरफ्तार

दोनों दफ्तरों में बाद दोपहर औचक चैकिंग के दौरान स. भुल्लर ने अलग-अलग मंज़िलों पर विभाग की सभी शाखाओं में जाकर कर्मचारियों के साथ बातचीत की और कामकाज देखा। स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर दफ़्तर में अधिकारियों के साथ मीटिंग के दौरान उन्होंने विभाग की स्कीमों और लोगों को मुहैया करवाई जा रही सेवाओं सम्बन्धी जानकारी हासिल की।

Punjab News: परिवहन मंत्री द्वारा एस.टी.सी. और स्टेट ट्रांसपोर्ट दफ्तरों की चैकिंग, अधिकारियों और कर्मचारियों की हाजिऱी समेत कामकाज का लिया जायज़ा

इसी तरह दफ़्तर डायरैक्टर स्टेट ट्रांसपोर्ट में कैबिनेट मंत्री ने पंजाब रोडवेज़ और पनबस की बसों के वाहन ट्रेकिंग सिस्टम मोनिटरिंग और कंट्रोल रूम के निरीक्षण करने के अलावा कर्मचारियों की हाजिऱी चैक की। उन्होंने दफ़्तर में समय पर पहुंचना सुनिश्चित बनाने के लिए हिदायतें जारी की।

ये भी पढ़ें: डेज होटल के मालिक और केएल सहगल मैमोरियल के प्रधान को नोटिस

परिवहन मंत्री ने कहा कि विभाग के कामकाज को सुचारू और बेहतर ढंग से चलाने के मद्देनज़र यह चैकिंग की गई है, जिससे आम लोगों को सरकारी विभागों में तुरंत और पारदर्शी ढंग से सेवाएं मुहैया करवाई जा सकें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार विभागीय कामकाज में सुधार लाने के लिए प्रतिबद्ध है। चैकिंग का मंतव्य किसी को डराना या धमकाना नहीं, बल्कि प्रशासनिक काम-काज में सुधार लाना है।

MLA रमन अरोड़ा ने तल्हण रोड पर चाय सुट्टा बार की ओपनिंग की

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *