Cabinet Meeting: मोदी सरकार ने किया बड़ा ऐलान, तेल कंपनियों को मिली 22 हजार करोड़ रुपये की ग्रांट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 266 शब्द|📅 12 Oct 2022

डेली संवाद, नई दिल्ली। Cabinet Meeting: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई इस बैठक में इस दौरान सरकार ने तोहफों की बारिश की और कई नए ऐलान किए। सबसे बड़ा ऐलान PM Devine Scheme शुरू करने का है। दूसरा ऐलान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानी जाने वाली पेट्रोलियम और गैस कंपनियों को ग्रांट देने से जुड़ा है। इसके अलावा देश की जीवनरेखा यानी इंडियन रेलवे के कर्मचारियों को 78 दिन दिन का बोनस देने का ऐलान भी हुआ है।

ये भी पढ़ें: डेज होटल के मालिक और केएल सहगल मैमोरियल के प्रधान को नोटिस

इसी के साथ ही महंगी गैस से राहत देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में तेल कंपनियों को 22 हजार करोड़ रुपये की वन टाइम ग्रांट को मंजूरी दे दी गई है। गौरतलब है कि पेट्रोलियम मंत्रालय ने इससे पहले 30 हजार करोड़ रुपये सब्सिडी की मांग की थी। तेल कंपनियों को रसोई गैस की खुदरा बिक्री पर नुकसान हो रहा है और इसी नुकसान की भरपाई के लिए ये राहत दी जा रही है।

ये भी पढ़ें: लड़कियों के साथ रंगरलियां मना रहे लुधियाना के कारोबारी गिरफ्तार

इसी के साथ केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर बोनस देने की ऐलान किया है। रेलवे ने 78 दिनों के वेतन के बराबर दिनों के वेतन के बराबर उत्पादकता से जुड़े बोनस का भुगतान करने का फैसला किया है। रेलवे पर कर्मचारियों को इस बोनस का भुगतान करने के लिए 1832.09 का भार पड़ने वाला है।

एक्शन में निगम टीम, अवैध कालोनियों पर चला बुलडोजर, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *