डेली संवाद, नई दिल्ली। Big Boss 16: सीजन 16 में निर्माता साजिद खान की एंट्री के बाद से बवाल मचा हुआ है। ‘मीटू’ (MeToo) कैंपेन के दौरान कई अभिनेत्रियों ने उनपर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसके बाद साजिद पर एक साल के लिए बैन लगा दिया था। बैन 2018 में लगाया गया था और फिर साजिद खान फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गए। अब जाकर उनकी एंट्री बिग बॉस में हुई है।
ये भी पढ़ें: डेज होटल के मालिक और केएल सहगल मैमोरियल के प्रधान को नोटिस
अब तमाम सेलिब्रिटी और दर्शक शो में उनकी एंट्री के खिलाफ हैं। वो साजिद को शो से बाहर करने की मांग कर रहे हैं। दिल्ली महिला आयोग की ओर से भी सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिखा गया है। पत्र में साजिद को शो से हटाने की मांग की गई है। अब ‘फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज’ (FWICE) ने भी एक पत्र अनुराग ठाकुर को लिखा है और साजिद का बचाव किया है।
ये भी पढ़ें: लड़कियों के साथ रंगरलियां मना रहे लुधियाना के कारोबारी गिरफ्तार
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, FWICE की ओर से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि भारतीय फिल्म और टेलीविजन निदेशक संघ (IFTDA) को साजिद के खिलाफ कई शिकायतें मिली थीं। इसके बाद उन पर एक साल का प्रतिबंध लगाया गया था। पत्र में कहा गया है कि साजिद खान ने जांच में सहयोग किया और POSH कमिटी का फैसला माना। उन पर लगे बैन की अवधि के दौरान FWICE साजिद के व्यवहार से संतुष्ट था। सजा का एक साल पूरा होने के बाद FWICE ने साजिद से प्रतिबंध हटा दिया था। FWICE ने कहा है कि साजिद खान ने जीविका चलाने के लिए बिग बॉस में एंट्री ली है।
एक्शन में निगम टीम, अवैध कालोनियों पर चला बुलडोजर, देखें








