DIPS College: मेहंदी प्रतियोगिता में डिप्स की छात्राओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 275 शब्द|📅 12 Oct 2022

डेली संवाद, जालंधर। DIPS College: करवाचौथ के मौके पर डिप्स कॉलेज (DIPS College) में छात्राओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कंपीटिशन कॉसमोटॉलोजी विभाग की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इसमें सभी विद्यार्थियों ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया और आपने बेहतरीन आर्ट का प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्राओं ने अपने सहपाठियों, दोस्तों के हाथों पर मेहंदी लगाते हुए 3 डी, ग्राफिक, अरेबिक, सिंपल, पीकॉक, इंडो अरेबिक, ब्रेसलेट डिजाइन बनाए।

ये भी पढ़ें: डेज होटल के मालिक और केएल सहगल मैमोरियल के प्रधान को नोटिस

प्रतियोगिता के बाद छात्राओं के लिए विभिन्न तरह की गेम्स का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने मिलकर वन मिनट गेम्स, रैंप पर मॉडलिंग की और इस गतिविधि का आनंद लिया। इस प्रतियोगिता में निशा ने पहला, जसविंदर कौर ने दूसरा, अमरदीप कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। कॉलेज कोर्डिनेटर हरप्रीत कौर ने सभी के मेहंदी डिजाइन देखकर उनकी प्रतिभा की सरहाना की। उन्होंने कहा कि देखने में लगता है कि मेहंदी लगाना बहुत ही आसान काम है लेकिन यह बहुत ही मुश्किल काम है।

ये भी पढ़ें: लड़कियों के साथ रंगरलियां मना रहे लुधियाना के कारोबारी गिरफ्तार

आपको इसके लिए बहुत ही फोकस और अपने हाथों पर कंट्रोल की जरूरत होती है। बदलते समय के साथ मेहंदी डिजाइन, कलर्स में काफी बदलाव आ चुका है। मर्किंट में अब कई कलर्स की मेहंदी उपलब्ध है जिनकी मदद से महिलाएं अलग अलग डिजाइन बना सकती है। लड़कियों घर रहते हुए भी एक मेहंदी आर्टिस्ट की तौर पर अपना अच्छा बिजनेस शुरू कर सकती है। प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को सर्टीफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

एक्शन में निगम टीम, अवैध कालोनियों पर चला बुलडोजर, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *