Jalandhar News: प्रताप बाग में निगम द्वारा सील किए गए 3 शोरूमों के मालिकों ने तोड़े ताले, राघव ट्रेडिंग, प्रकाश ट्रेडिंग और गुरमीत ट्रेडिंग के मालिकों के खिलाफ FIR के आदेश

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 358 शब्द|📅 12 Oct 2022

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: नगर निगम के कमिश्नर के आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए प्रताप बाग में सील की गई तीन बड़े शोरूम के ताले को कांग्रेस के एक नेता ने देर रात तुड़वा दिया। इन तीनों शोरूम कम शाप को 10 अक्तूबर की रात को निगम के एटीपी ने सील किया था। निगम की सील तोड़ने को लेकर एटीपी ने राघव ट्रेडिंग, प्रकाश ट्रेडिंग और गुरमीत ट्रेडिंग के मालिकों के खिलाफ FIR दर्ज करवाने के लिए पुलिस कमिश्नर को चिट्ठी लिखी है।

ये भी पढ़ें: आधी रात को नगर निगम टीम ने प्रतापबाग में 3 शोरूम किए सील

जानकारी के मुताबिक प्रताप बाग में अस्पताल के साथ इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की ओपन स्पेस की जमीन को न केवल रजिस्ट्री करवाई गई, बल्कि उसका रिहाइशी नक्शा भी पास करवा लिया गया। हैरानी की बात तो यह है कि नक्शा रिहाइशी का पास करवाया गया, लेकिन मौके पर तीन बड़े शोरूम बना कर सैनेटरी का काम शुरू कर दिया गया।

इसकी शिकायत पूर्व पार्षद के पति ने किया। जिसके बाद कमिश्नर ने इन तीनों शोरूम को सील करने के आदेश दिए। नगर निगम के एटीपी और उनकी टीम ने आधी रात 10 अक्तूबर को तीनों शोरूम को सील कर दिया। लेकिन इन तीनों शोरूमों के मालिक ने मंगलवार आधी रात को कांग्रेस के एक नेता की मौजूदगी में निगम की साल तोड़ दिए।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

एमटीपी नीरज भट्टी ने कहा है कि एटीपी सुखदेव वशिष्ठ से रिपोर्ट मांगी गई। जिस पर मौके पर तीनों शोरूम के सील खुले मिले। जिससे ज्वाइंट कमिश्नर शिखा भगत को रिपोर्ट भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की सील तोड़ने वाले राघव ट्रेडिंग, प्रकाश ट्रेडिंग और गुरमीत ट्रेडिंग के मालिकों के खिलाफ FIR दर्ज होगी।

कविता जिंदल पर भी होगी FIR

मंडी फैंटनगंज में अवैध रूप से कामर्शियल इमारत को दो बार सील किया गया। दोनों बार इमारत के मालिकों ने सील तोड़ दिया। जिससे अब इस इमारत के मालकिन कविता जिंदल उनके पति समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआऱ दर्ज करवाने के लिए पुलिस कमिश्नर को चिट्ठी लिखी गई है।

एक्शन में निगम टीम, अवैध कालोनियों पर चला बुलडोजर, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *