Kotkapura Goli kand: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से SIT करेगी पूछताछ

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 312 शब्द|📅 12 Oct 2022

डेली संवाद, पंजाब। Kotkapura Goli kand: कोटकपुरा गोलीकांड में अभी जांच जारी है। इस मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम, जिसमें एडीजीपी लालकृष्ण यादव जांच कर रहे हैं, आज पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल (Parkash Singh Badal) से पूछताछ करेगी। इस मामले में SIT पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को कुछ दिन पहले एक पत्र भेजा गया था। जांच उनके बेटे सुखबीर सिंह बादल के चंडीगढ़ स्थित आवास पर की जाएगी।

ये भी पढ़ें: डेज होटल के मालिक और केएल सहगल मैमोरियल के प्रधान को नोटिस

आप की सरकार बनने के बाद यह पहला मौका है जब गोलीकांड मामले में पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल से पूछताछ करने एसआईटी पहुंची है। इससे पहले शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल से 14 सितंबर को इसी मामले में एडीजीपी एलके यादव के नेतृत्व वाली एसआईटी ने करीब छह घंटे तक पूछताछ की थी। इस पर सुखबीर बादल ने कहा था कि पहले कांग्रेस और अब आप सरकार इन मामलों में इंसाफ दिलाने के बजाय राजनीति कर रही है।

ये भी पढ़ें: लड़कियों के साथ रंगरलियां मना रहे लुधियाना के कारोबारी गिरफ्तार

इस दौरान टीम ने घटना स्थल और आसपास के कई स्थानों का भी निरीक्षण किया। गुलनीत सिंह खुराना एसएसपी मोगा के नेतृत्व वाली टीम में फॉरेंसिक विभाग के सदस्य भी शामिल थे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही बत्तीवाला चौक पर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी की।

दरअसल साल 2015 में हुई बहबल कलां गोलीकांड और बरगारी ईशनिंदा की घटना के मामले में लगातार जांच जारी है। हालांकि इस बीच सरकार दो बार बदल चुकी है, लेकिन लगातार एक ही जवाब सुनने को मिल रहा है कि इस मामले में जांच जारी है और यह जांच कब पूरी होगी और कितनी बार सरकार बदलेगी, इस बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है।

एक्शन में निगम टीम, अवैध कालोनियों पर चला बुलडोजर, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *