MIG-29K: गोवा में भारतीय नेवी का MIG-29K प्लेन हुआ क्रैश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 209 शब्द|📅 12 Oct 2022

डेली संवाद, गोवा। MIG-29K: अभी अभी एक बड़ी खबर आ रही है जहां गोवा में भारतीय नेवी (Indian Navy) का MIG-29K प्लेन क्रैश हो गया है। हादसा उस वक्त हुआ जब विमान ने गोवा के तट पर नियमित उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही विमान क्रैश हो गया।

ये भी पढ़ें: डेज होटल के मालिक और केएल सहगल मैमोरियल के प्रधान को नोटिस

एक मिग 29K लड़ाकू विमान गोवा तट पर नियमित उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आने के कारण समुद्र के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और पायलट की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। नौसेना ने कहा कि घटना के कारणों की जांच के लिए एक पूछताछ बोर्ड (BOI) को आदेश दिया गया है।

ये भी पढ़ें: लड़कियों के साथ रंगरलियां मना रहे लुधियाना के कारोबारी गिरफ्तार

मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में फाइटर जेट के पायलट ने कूदकर अपनी जान बचाई है, वे सुरक्षित हैं। कहा जा रहा है कि जेट फाइटर में क्रैश से ठीक पहले पायलट को पता चल गया था, जिसे देखते हुए पायलट ने एयरक्राफ्ट से कूदकर समंदर में छलांग लगा दी थी जिससे उनकी जान बच गई।

एक्शन में निगम टीम, अवैध कालोनियों पर चला बुलडोजर, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *