Improvement Trust Office Closed in Punjab: पंजाब में 9 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तरों को बंद करने का आदेश, निगम में होंगे विलय, पढ़ें सभी के नाम

Daily Samvad
3 Min Read
CM Bhagwant Mann
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 342 शब्द|📅 12 Oct 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Improvement Trust Office Closed in Punjab: पंजाब से बड़ी खबर आ रही है। खबर है कि वित्तीय मुश्किल में फंसे सूबे के 9 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट को बंद करने का आदेश दिया गया है। यह फैसला भगवंत मान सरकार ने लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान से अनुमति मिलने के बाद स्थानीय निकाय विभाग राज्य के 9 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट को बंद कर दिया जाएगा। स्थानीय निकाय मंत्री इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकार द्वारा इंप्रूवमेंट ट्रस्टों को बंद करने की पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें: आधी रात को नगर निगम टीम ने प्रतापबाग में 3 शोरूम किए सील

जानकारी के मुताबिक स्थानीय निकाय विभाग ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट कोटकपूरा, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट खन्ना, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट नंगल, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट समाना, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट मलेरकोटला, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट राजपुरा, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अबोहर, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट करतारपुर और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट मच्छीवाड़ा को बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

स्थानीय निकाय विभाग के अंतर्गत 30 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट हैं। सरकार की योजना कम से कम 20 इंप्रूवमेंट ट्रस्टों को बंद करने की है। हाल ही में अधिकांश इंप्रूवमेंट ट्रस्टों को बंद करने के लिए प्रस्ताव पारित किए गए हैं, लेकिन सरकार राजनीतिक मजबूरियों के कारण के कारण फैसला लेने में देरी कर रही है।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि अधिकांश शहरों ने अपनी नगरपालिका सीमा नहीं बढ़ाई है, इसलिए इन ट्रस्टों का एक मुख्य उद्देश्य विफल हो गया है। सरकार द्वारा गठित एक समिति ने सिफारिश की थी कि कम से कम 12 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट को बंद किया जाए। हालांकि, चल रहे अदालती मामलों और अन्य संबंधित मुद्दों की समीक्षा के बाद, नौ ट्रस्टों को शुरू में बंद करने का निर्णय लिया गया।

सरकार के आदेशानुसार अब इंप्रूवमेंट ट्रस्टो का नगर पालिकाओं में विलय किया जाएगा। ट्रस्टों की संपत्ति, धन और बकाया राशि नगर पालिकाओं को ट्रांसफर की जाएगी। पिछली कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के दौरान, इन निकायों को भंग करने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा एक कदम उठाया गया था।

एक्शन में निगम टीम, अवैध कालोनियों पर चला बुलडोजर, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *