PSPCL: PSPCL ने दिया लोगों को झटका, महंगी होगी अब बिजली

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 241 शब्द|📅 13 Oct 2022

डेली संवाद, पंजाब। PSPCL: पंजाब में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने के बाद पीएसपीसीएल ने बिजली की दरों में इजाफा करने का फैसला कर लिया है। रेलू बिजली की दर में 12 पैसे प्रति किलोवाट और औद्योगिक बिजली 13 पैसे महंगी होगी। राज्य भर में 12-13 पैसे प्रति यूनिट शुल्क बढ़ाने का फैसला किया है। पावरकॉम द्वारा खर्च रिकवर करने के लिए बिजली की दरों में 12-13 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से दरें बढ़ाने की फाइल सरकार को भिजवाई गई थी जिस पर सरकार ने मोहर लगा दी है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 9 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तरों को बंद करने के आदेश

बिजली दरों में बढ़ौतरी लागू करने का सर्कुलर जल्द ही जारी किया जा रहा है। गर्मी के मौसम में निर्बाध आपूर्ति के लिए पावरकॉम ने महंगी बिजली और कोयला खरीदा था। इससे पावरकॉम पर वित्तीय बोझ बढ़ गया है। जिसके चलते पीएसपीसीएल ने बिजली की दरों में इजाफा करने का फैसला किया है राज्य भर में 12-13 पैसे प्रति यूनिट शुल्क बढ़ाने का फैसला किया है।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

घरेलू और उद्योग पर अलग-अलग दरें लागू की जा रही हैं। इसमें घरेलू उपभोक्ता के लिए 12 पैसे प्रति किलोवाट और औद्योगिक के लिए 13 पैसे केवीकेएच की बढ़ोतरी की जाएगी। दरें बढऩे के बाद इंडस्ट्री की प्रोडक्शन महंगी हो सकती है।

एक्शन में निगम टीम, अवैध कालोनियों पर चला बुलडोजर, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *