Punjab News: 9200 करोड़ रुपए की बाज़ार कीमत वाली 26,300 एकड़ कृषि योग्य शामलात ज़मीन की गई चिन्हित: Kuldeep Singh Dhaliwal

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 631 शब्द|📅 13 Oct 2022

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा देश भर में एक बड़ी पहल करते हुए ऐसी पंचायती ज़मीनों की पहचान करने का इतिहास रचा है, जिनका पंचायतों को पता ही नहीं था। आज यहां पंजाब भवन में पत्रकार सम्मेलन के दौरान जानकारी साझी करते हुए राज्य के ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के योग्य नेतृत्व अधीन ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा गाँवों की शामलात ज़मीनों से नाजायज कब्ज़े छुड़ाने और शामलात ज़मीनों की पहचान करने के लिए सरकार द्वारा बड़े स्तर पर मुहिम आरंभ की गई थी। उन्होंने बताया कि इस मुहिम को सुचारू ढंग से चलाने के लिए ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग द्वारा एक अलग शामलात सैल की स्थापना की गई है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 9 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तरों को बंद करने के आदेश

कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि विभाग द्वारा शामलात ज़मीनों से संबंधित सभी राजस्व विभाग के रिकॉर्ड को पूरी गहराई से जांचा जा रहा है, जिस सम्बन्धी अब तक 153 ब्लॉकों में से 86 ब्लॉकों के शामलात ज़मीन सम्बन्धी मौजूदा राजस्व विभाग के रिकॉर्ड को जांचने का काम मुकम्मल हो चुका है। इस पड़ताल के दौरान विभाग ने 26300 एकड़ कृषि योग्य पंचायती ज़मीन की पहचान की गई है, जो पंचायतों के पास नहीं थी, जिसकी अंदाजऩ बाज़ार कीमत लगभग 9200 करोड़ रुपए है।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

ग्रामीण विकास मंत्री ने पहली सरकारों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि किसी भी पहली सरकार ने शामलात ज़मीनों की देखभाल को संजीदगी से नहीं लिया। उन्होंने कहा कि परन्तु हमारी सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 26,300 एकड़ शामलात ज़मीन की पहचान की है, जो हमारी सरकार की एक बड़ी उपलब्धि है।

कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जल्द ही बाकी बचे ब्लॉकों में शामलात ज़मीन की पहचान का काम मुकम्मल किया जाए जिससे कि और हजारों एकड़ शामलात ज़मीन की पहचान की जा सके। जिस संबंधी विवरण 31 दिसंबर, 2022 से पहले साझे किए जाएंगे और उन्होंने साथ ही कहा कि ऐसी सभी ज़मीनों के कब्ज़े लेने का लक्ष्य दिसंबर 2023 तक मुकम्मल कर लिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि शामलात ज़मीनों के रिकॉर्ड को विभाग की वेबसाइट पर भी अपलोड किया जा रहा है।

कुलदीप सिंह धालीवाल ने पंचायती ज़मीनों से नाजायज कब्ज़े छुड़ाने की मुहिम को आगे चलाते हुए एक वाट्सऐप नंबर जारी करते हुए पंजाब के समूह नागरिकों से अपील की है कि पंजाब निवासी शामलात ज़मीनों पर नाजायज कब्जे सम्बन्धी शिकायत या सूचना वाट्सऐप नंबर 9115116262 पर दें, जिससे विभाग की कारगुज़ारी में और भी सुधार किया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

Punjab News: 9200 करोड़ रुपए की बाज़ार कीमत वाली 26,300 एकड़ कृषि योग्य शामलात ज़मीन की गई चिन्हित: Kuldeep Singh Dhaliwal
ग्रामीण विकास मंत्री ने बताया कि पिछले लगभग 7 महीनों के दौरान सरकार द्वारा शामलात ज़मीनों से नाजायज कब्ज़े छुड़वाने की मुहिम के पहले पड़ाव के दौरान कुल 9126 एकड़ ज़मीन का कब्ज़ा ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग के द्वारा ग्राम पंचायतों से प्राप्त किया जा चुका है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अपील के उपरांत लोगों द्वारा प्रेरित होकर बड़ी संख्या में शामलात ज़मीनों से अपने तौर पर कब्ज़े छोड़ते हुए गाँवों की पंचायतों को लगभग 3435 एकड़ ज़मीन सौंपी गई है। वहीं ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग द्वारा 5691 एकड़ ज़मीन अपने स्तर पर प्रयास करें और कानूनी दख़ल के द्वारा हासिल की गई।

कुलदीप सिंह धालीवाल ने ऐलान किया कि जो कोई पंचायती ज़मीनों से नाजायज कब्ज़े छुड़वाए गए हैं, उनको गाँवों के विकास के लिए कृषि योग्य ज़मीनों को चकोते पर चढ़ाया जाएगा, जहां ज़मीन कृषि योग्य नहीं होगी उन ज़मीनों का इस्तेमाल पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्ष लगाए जाने के लिए किया जाएगा।

अवैध निर्माण पर चला नगर निगम का बुलडोजर। देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *