डेली संवाद, अमृतसर। Sidhu Moose Wala Murder: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की हत्या के मामले में एक और खबर सामने आ रही है खबर है कि पुलिस ने मुसेवाला हत्याकांड में नामजद जगतार सिंह को अमृतसर एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक वह अमृतसर एयरपोर्ट से विदेश भागने की कोशिश कर रहा था। आरोपी जगतार सिंह दुबई भागने की कोशिश कर रहा था।
ये भी पढ़ें: पंजाब में 9 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तरों को बंद करने के आदेश
इमिग्रेशन टीम ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद उसे मानसा पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। मानसा पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया था। मिली जानकरी से पता चला है कि वह सिद्धू मूसेवाला का पड़ोसी है।
ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस
आपको बता दें कि राज्य सरकार द्वारा सुरक्षा वापस लिए जाने के एक दिन बाद 29 मई को पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी थी। वहीं अमृतसर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ में जगतार सिंह ने स्वीकार किया है कि उक्त मामले में वह इन्वेस्टिगेशन ज्वाइन कर चुका हैl फिलहाल घटना के बारे में मानसा पुलिस को जानकारी दे दी गई है। साथ ही आगे की जांच जारी है।
एक्शन में निगम टीम, अवैध कालोनियों पर चला बुलडोजर, देखें








