T20 World Cup 2022: टीम इंडिया की करारी हार, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 36 रन से हराया

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 281 शब्द|📅 13 Oct 2022

डेली संवाद, नई दिल्ली। T20 World Cup 2022: T20 World Cup करीब आ गया है लेकिन T20 क्रिकेट में भारतीय टीम अपनी लय हासिल नहीं कर पा रही है। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए दूसरे अभ्यास मैच को भारतीय टीम ने 36 रनों से गवा दिया। इस मैच में केएल राहुल (74) के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज़ बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब नहीं हो सका। इस मैच में केएल राहुल ने कप्तानी की थी।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 9 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तरों को बंद करने के आदेश

मैच में टीम इंडिया ने पहले गेंदबाजी की। लगातार इस दूसरे वॉर्म-अप मैच में विराट कोहली को जगह नहीं मिली है। जबकि पहले मैच से बाहर रहे केएल राहुल ने इस मुकाबले में कप्तानी की। हालांकि रोहित शर्मा बतौर प्लेयर ही खेले, मगर उनकी बैटिंग नहीं आई। मैच में भारतीय टीम को 169 रनों का टारगेट मिला था। लेकिन भारतीय टीम सिर्फ 132 रन ही बना सकी।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

टीम ने पावरप्ले में एक विकेट गंवाकर सिर्फ 29 रन बनाए। ऋषभ पंत एक बार फिर ओपनिंग में फेल रहे। उन्होंने सिर्फ 11 बॉल पर 9 रन बनाए। केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 55 गेंद में 74 रन जरूर बनाए, लेकिन भारत को जीत नहीं दिला पाए। ओपनिंग करने आए ऋषभ पंत (9), तीसरे नंबर पर उतरे दीपक हुड्डा (6), हार्दिक पंड्या (9 गेंद में 17 रन), अक्षर पटेल (2), दिनेश कार्तिक (14 गेंद में 10 रन), हर्षल पटेल (10 गेंद में 2 रन) सरीखे खिलाड़ी बल्ले से पूरी तरह फेल रहे। भारत ने पहला मैच 13 रन से जीता था।

अवैध निर्माण पर चला नगर निगम का बुलडोजर। देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *