Himachal Pradesh Election: हिमाचल प्रदेश में चुनावी तारीखों का हुआ ऐलान, पढ़े पूरा इलेक्शन शेड्यूल

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, हिमाचल प्रदेश। Himachal Pradesh Election: भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने हिमाचल प्रदेश में चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शुक्रवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में चुनावी बिगुल बजाते हुए कहा कि पहाड़ी राज्य में एक फेज में 12 नवंबर को वोटिंग होगी। मतगणना 8 दिसंबर को होगी। अभी गुजरात की चुनाव तारीखों का अभी ऐलान नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 9 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तरों को बंद करने के आदेश

इससे पहले हिमाचल प्रदेश चुनाव की तारीखों (Himachal Pradesh Election Schedule 2022) का ऐलान करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार (CEC Rajiv Kumar) ने कहा कि अक्टूबर त्योहारों का महीना है और इसमें ‘लोकतंत्र का त्योहार’ भी जुड़ने जा रहा है। चुनाव आयोग ने बीते कई महीनों से चुनाव की तैयारी की है। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी को ध्यान में रखकर भी तैयारी की गई है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग स्वतंत्र, निष्पक्ष और प्रलोभनमुक्त चुनाव कराने को प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि हर बूथ पर एक रैंप की व्यवस्था होगी। पीने की पानी की व्यवस्था होगी। हर बूथ ग्राउंड फ्लोर पर होगा। मतदाताओं को अधिकतम सुविधा देने की कोशिश होगी। कुछ पोलिंग बूथ ऐसे होंगे जिनका संचालन सिर्फ महिलाएं करेंगी। हर विधानसभा में कम से कम एक ऐसा बूथ होगा। यह महिला सशक्तिकरण को प्रदर्शित करेगा। कुछ पोलिंग स्टेशन को दिव्यांग कर्मचारी संभालेंगे।

अवैध निर्माण पर चला नगर निगम का बुलडोजर। देखें VIDEO

https://youtu.be/CdcO1l6OASk















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *