Punjab News: स्वास्थ मंत्री ने दो जिलों में मारा छापा, पकड़ी खामियां

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 383 शब्द|📅 14 Oct 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने आज फूड सेफ्टी टीमों का नेतृत्व करते हुए जि़ला पटियाला और फतेहगढ़ साहिब में अचानक चैकिंग की। इस मौके पर दूध से बने उत्पादों के 10 सैंपल लिए गए। स. जौड़ामाजरा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार त्योहारों के मद्देनजऱ लोगों को मानक खाद्य पदार्थ मुहैया करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 9 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तरों को बंद करने के आदेश

उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर पंजाब निवासियों की सेहत के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर बनती कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि त्योहारों के सीजन को मुख्य रखते हुए यह चैकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

मिलावटखोरों पर नकेल कसने के लिए यह मुहिम चलाई

उन्होंने कहा कि इस सीजन में दूध का इस्तेमाल मिठाईया बनाने, खोया बनाने, पनीर, घी बनाने के लिए किया जाता है। उन्होंने कहा कि कुछ दुकानदार अपने लाभ के लिए दूध में मिलावट करते हैं। उन्होंने कहा कि मिलावटखोरों पर नकेल कसने के लिए यह विशेष मुहिम चलाई गई है।

Punjab News: स्वास्थ मंत्री ने दो जिलों में मारा छापा, पकड़ी खामियां

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि साझी फूड सेफ्टी टीम ने जि़ला पटियाला और फतेहगढ़ साहिब में दूध और दूध से बने उत्पादों की चैकिंग की। उन्होंने बताया कि सुबह 6 बजे से शुरू की गई यह चैकिंग मुहिम मिल्क क्लेकशन और चिलिंग सैंटरों, पनीर फैक्ट्री, फैक्ट्री के नजदीकी होटलों और मिठाई की दुकानों आदि में की गई, जहाँ से 10 अलग-अलग सैंपल लिए गए और यह सैंपल फूड ऐनालिस्ट लैबोरेट्री में भेजे गए हैं।

सही काम करने वालों को घबराने की ज़रूरत नहीं

स. जौड़ामाजरा ने आगे बताया कि पंजाब सरकार किसी को भी पंजाब के लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ नहीं करने देगी, अगर किसी सैंपल में कोई मिलावट पाई गई तो उसके विरद्ध फूड सेफ्टी एक्ट के अधीन बनती कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि, ‘‘सही काम करने वालों को घबराने की कोई ज़रूरत नहीं है, पंजाब सरकार का मकसद मिलावट करने वाले लोगों पर सख़्त कानूनी कार्रवाई करना और पंजाब के लोगों को अच्छी खाद्य वस्तुएँ उपलब्ध करवाना है।’’

अवैध निर्माण पर चला नगर निगम का बुलडोजर। देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *