Ram Rahim: चुनाव से पहले राम रहीम को मिला 40 दिन का पैरोल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 235 शब्द|📅 14 Oct 2022

डेली संवाद, रोहतक। Ram Rahim: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर पैरोल मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक गुरमीत राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिली है. बताया जा रहा है कि गुरमीत राम रहीम को राजस्थान के एक आश्रम में ले जाया जा सकता है। एक तरफ पुलिस ने जहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तैयारी कर ली है, वहीं जेल प्रशासन के पास रिलीज ऑर्डर नहीं पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 9 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तरों को बंद करने के आदेश

वहीं इस बार गुरमीत राम रहीम को जेल से एयरलिफ्ट करके ले जाया जाएगा। खुफिया रिपोर्ट के बाद सुरक्षा के मद्देनजर जेल प्रशासन ने यह फैसला लिया है। बता दें कि विवादित बाबा गुरमीत सिंह राम रहीम पहले भी कई बार जेल से पैरोल पर आ चुके हैं। गौरतलब है कि गुरमीत राम रहीम साध्वी यौन उत्पीड़न मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में 20 साल की सजा काट रहा है।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

गुरमीत राम रहीम 17 जून को बागपत के बरनावा आश्रम में एक महीने की पैरोल पर आया था। पैरोल की अवधि समाप्त होने के बाद हरियाणा पुलिस उसे वापस जेल ले गई। साध्वी यौन उत्पीड़न, पत्रकार छत्रपति और रंजीत सिंह हत्याकांड में रोहतक की सुनारे जेल में सजा काट रहा हैं।

अवैध निर्माण पर चला नगर निगम का बुलडोजर। देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *