SYL: एसवाईएल मुद्दे को लेकर पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की बैठक शुरू

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 286 शब्द|📅 14 Oct 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। SYL: सतलुज-यमुना लिंक नहर (SYL) मुद्दे पर मुख्यमंत्रियों भगवंत मान और मनोहर लाल खट्टर की पहली बैठक शुरू हो गई है। यह बैठक चंडीगढ़ के हरियाणा भवन में हो रही है। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक से पहले कल पंजाब सरकार की ओर से लंबा मंथन हुआ था। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में करीब 4 घंटे तक बैठक चली।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 9 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तरों को बंद करने के आदेश

मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री के साथ बैठक की रणनीति तैयार की गई। पंजाब सरकार ने फैसला किया था कि वे एसवाईएल के मुद्दे पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ पहली बैठक में जोरदार तरीके से अपना पक्ष रखेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता का कहना है कि पंजाब सरकार राज्य में पानी की सुरक्षा को लेकर पहले ही अपना रुख स्पष्ट कर चुकी है। उनका कहना है कि पंजाब में पहले से ही जरूरत से कम पानी है, ऐसे में वे पंजाब के पानी की एक बूंद भी हरियाणा को नहीं दे सकते।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के बीच यह बैठक सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हो रही है। गौरतलब है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि पिछली सरकारों के नेता इस तरह की महत्वपूर्ण बैठकों से बचते रहे हैं, लेकिन वे पूरी तैयारी के साथ बैठक में जाएंगे। उधर, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि SYL नहर पर हरियाणा के लोगों का अधिकार है, उन्होंने कहा कि एसवाईएल का पानी हरियाणा के लिए बहुत जरूरी है।

अवैध निर्माण पर चला नगर निगम का बुलडोजर। देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *